हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रात से भारी बारिश हो रही है। ऊना जिला के गगरेट और अंब विधानसभा में भारी बारिश के बाद जल भराव हो गया। यहां सैकड़ों घरों व दुकानों में पानी और मलबा भर गया है। कुल्लू के शास्त्रीनगर और गांधीनगर में फ्लैश फ्लड से काफी नुकसान हुआ है। इस बीच DC कुल्लू ने मनाली व बंजार और DC ऊना में अंब व गगरेट सब डिवीजन के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी है। कुल्लू के शास्त्रीनगर और गांधीनगर में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां और बाइक मलबे में दब गए। कई घरों व दुकानों में मलबा भर गया। कांगड़ा और मंडी में भी भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन औट, जोगनी मोड़, डयोड और दवाड़ा के पास लैंडस्लाइड से बंद पड़ा है। इससे सैकड़ों लोग कई घंटों से फोरलेन पर जगह जगह फंसे हुए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। आज छह जिले ऊना, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए..