लोकसभा और राज्यसभा में वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही बमुश्किल 5 मिनट ही चली। उधर, लोकसभा में भी ऐसे हालात रहे। यहां भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा और नारेबाजी की। सदन में नारेबाजी के बीच स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कुछ सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन हंगामा नहीं रुका। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को 20 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले सदन के बाहर तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने राज्य में यूरिया की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… संसद की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…