देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को राखी बांधी गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं। पीएम मोदी को उनके आवास पर बच्चों ने राखी बांधी। उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए X पर लिखा- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं। सावन के आखिरी दिन काशी में बाबा विश्वनाथ को मंगला आरती के बाद रेशम की राखी पहनाई गई। अयोध्या में भगवान रामलला और उनके भाइयों के लिए श्रृंगी धाम से राखियां लाई गईं। देशभर में रक्षाबंधन पर्व की तस्वीरें…