संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई। लोकसभा में बहस के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) मुद्दे पर हंगामा किया। सदन को 2 बार स्थगित किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- संसद ऐसे नहीं चलता। जब सभी ने फैसला किया कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। अचानक चर्चा से 10 मिनट पहले शर्तें लगा देना सही नहीं। उनकी मांग है कि सरकार वादा करे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। ये सही नहीं है। ये धोखा है। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष अपने वादे से पलट गए। सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बहस की शुरुआत करनी है। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। पीएम मोदी सदन में मौजूद हैं। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं……