छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ऑफिस में रविवार रात को शराब पार्टी की गई। SBI के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो भारतीय स्टेट बैंक मार्गदर्शी बैंक कार्यालय बीजापुर का है। वीडियो में दिख रहा है कि SBI सर्विस मैनेजर हाथ में शराब लिए हैं। उनके साथी भी शराब पी रहे हैं। इस दौरान 10-12 लोग कार्यालय में मौजूद थे, जो सभी बाहरी थे। पहले शराब पार्टी की कुछ तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीजापुर कार्यालय में पदस्थ सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर का ट्रांसफर रायपुर हो गया है, उनकी जगह कोई और आ गया है। ऐसे में रविवार को सर्विस मैनेजर ने अलग-अलग जगहों से अपने दोस्तों को बीजापुर बुलाया। इस दौरान 10-12 दोस्त बीजापुर ओल्ड बस स्टैंड के पास SBI के नए ऑफिस पहुंचे। SBI को ये कार्यालय हाल ही में अलॉट हुआ है। हालांकि यहां शिफ्टिंग नहीं हुई है। जल्द शिफ्ट करने की तैयारी है, लेकिन उससे पहले सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पार्टी की। शराब पार्टी के बारे में लोगों को कैसे पता चला ? स्थानीय लोगों के मुताबिक नए SBI कार्यालय में लोगों की लगातार आवाजाही थी। साथ ही शोर शराबा हो रहा था। पार्टी में इतना शोर था कि मुख्य सड़क तक आवाजें सुनाई दे रही थीं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद 2-3 स्थानीय लोग मोबाइल रिकॉर्डिंग चालू करके SBI कार्यालय में घुसे। इस दौरान लोग शराब पी रहे थे और नाच रहे थे। कार्यालय के अंदर शराब की कई बोतलें पड़ी थीं। चखना और गिलास समेत कई सामान बिखरा पड़ा था, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। मैनेजर बोले- किसी को दिक्कत हुई तो हमें खेद है वहीं इस पर बीजापुर SBI शाखा के मैनेजर अभय प्रताप सिंह ने बताया यह सिर्फ एक विदाई पार्टी थी, किसी को परेशान करना उद्देश्य नहीं था। अगर किसी को दिक्कत हुई हो तो हमें खेद है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि शराब पार्टी के लिए कोई अनुमति ली गई थी या नहीं। आबकारी अधिकारी बोले- यह हमारे दायरे से बाहर आबकारी उप निरीक्षक वतन चौधरी ने बताया कि, ऐसी कोई जानकारी उन्हें घटना के दिन तक नहीं मिली थी। अगर सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी का मामला होता तो आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती थी। स्टेट बैंक के परिसर में पार्टी की सूचना है। उन्होंने कहा कि, स्टेट बैंक भवन बैंक प्रबंधन के तहत आता है। इस वजह से यह आबकारी विभाग के दायरे से बाहर है। रही बात शोरगुल और हुल्लड़ की तो मामला लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा है, जो पुलिस विभाग के अधीन आएगा। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए- समाजसेवी वरिष्ठ समाजसेवी राजीव गांधी ने कहा कि, बैंक जैसे सार्वजनिक संस्था के कर्मियों का यह बर्ताव गलत है। सड़क किनारे सरकारी भवन में शराब पीना और डांस करना निंदनीय है। अफसरों को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बैंक प्रबंधन को कार्रवाई करना चाहिए- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने कहा कि, यह पूरी तरह गलत है। बैंक कर्मियों का इस तरह शराबखोरी करना शोभा नहीं देता। बैंक प्रबंधन को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो। जो जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों को अपने दायरे में रहकर काम करना चाहिए। …………………….. ऑफिस में शराब पार्टी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दुर्ग निगम दफ्तर में राजस्व अफसर-पूर्व पार्षद की शराब पार्टी: वीडियो बनता देख छिपाई बोतल; अधिकारी बोले- वह तो मना करने गए थे छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में ड्यूटी के दौरान राजस्व अधिकारी और पूर्व पार्षद ने दारू पार्टी की। इस दौरान निगरानी के लिए उन्होंने एक आदमी को भी गेट के बाहर खड़ा कराया था। दोनों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर