राज्यसभा सांसद किरण चौधरी शनिवार को भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर 16 करोड़ खर्च कर रही है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस से लेकर राव इंद्रजीत और दिग्विजय चौटाला पर खुलकर बयानबाजी की। किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस किसी चमचे को ही प्रदेश का अध्यक्ष बनाएगी। उन्होंने महेंद्रगढ़ के पूर्व MLA राव दान सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की चर्चा पर कहा कि 16 हजार करोड़ घपले वाले को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से रही-सही कसर भी पूरी हो जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी की चर्चा पर किरण चौधरी ने कहा कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है। JJP नेता दिग्विजय चौटाला के उनकी बेटी को लेकर की बयानबाजी पर किरण चौधरी ने कहा कि उनके लिए अंगूर खट्टे हैं। दिग्विजय चौटाला के श्रुति चौधरी को चाय में बिस्कुट डुबोने की मंत्री कहने पर किरण चौधरी ने कहा कि उनके पास कोई पद तो है नहीं, गैर जिम्मेदारी की बात करते हैं। मेरे और श्रुति के बारे में जनता 20 साल से अच्छी तरह से जानती है। किरण चौधरी की 5 अहम बातें… अभय चौटाला को धमकी पर कहा, पुलिस काम कर रही
हरियाणा में क्राइम बढ़ रहा है और अभय सिंह चौटाला को धमकी मिली, इस सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि क्राइम जो है, इसमें कोई शक की बात नहीं है कि विकसित हो रहा है। लोगों के अंदर इस तरह की प्रवृत्ति बढ़ रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। उनके ऊपर कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गुंडे को यहां रहने नहीं दूंगा। मुझे पूरा विश्वास है, अभी यह तो शुरुआत है। आप देखिएगा। किरण बोलीं- रेलवे स्टेशन पर दिखेगी सांस्कृतिक झलक
सांसद किरण चौधरी ने कहा कि पहले भिवानी स्टेशन को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल ने रेलवे मंत्री रहते हुए एक मॉडल स्टेशन के रूप में तैयार करवाया था। अब उसी स्टेशन को फिर से सुंदर और आधुनिक बनाया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक झलक का डिजाइन, दिव्यांगों के लिए रैंप, नए प्रतीक्षालय, शौचालय, टिकट काउंटर और आकर्षक एंट्री गेट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भिवानी सिटी स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा वे राज्यसभा में उठाएंगी।