दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एपल (Apple) ने भारतीय मूल के सबीह खान को अपनी कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। वो इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो 2015 से इस पद पर हैं। सबीह ने मुरादाबाद जैसे छोटे शहर से निकलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में ये मुकाम हासिल किया है। इससे मुरादाबाद में उनकी फैमिली में भी जश्न का माहौल है। फैमिली के लोगों ने बताया- सबीह को हिंदी गाने पसंद हैं। अब पढ़ते हैं सबीह खान के जन्म की कहानी
सबीह खान का जन्म 1966 में मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में ब्रास एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के फाउंडर यार मोहम्मद खान के परिवार में हुआ था। सबीह के पिता सईद यू खान मूलरूप से रामपुर के रहने वाले थे। 1963 में यार मोहम्मद खान की पोती साजदा खान से शादी के बाद सईद मुरादाबाद में शिफ्ट हो गए और यहीं अपनी ससुराल का एक्सपोर्ट का काम देखने लगे थे। 1966 में मुरादाबाद में ही सबीह खान का जन्म हुआ। मुरादाबाद सेंट मैरी में 5वीं तक पढ़ाई की
सबीह खान ने 5वीं तक की पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल में की। इसके बाद सहीब के पिता सईद खान परिवार समेत सिंगापुर शिफ्ट हो गए और वहीं अपना कारोबार शुरू कर दिया। इसके बाद सबीह के पिता सईद खान, मां साजदा खान और पूरी फैमिली को सिंगापुर की सिटीजनशिप मिल गई। सबीह खान के रिलेटिव ने बताया- सबीह की स्कूलिंग सिंगापुर में हुई। इसके बाद उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University) से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ड्यूल बैचलर डिग्री और फिर न्यूयॉर्क स्थित रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। अमेरिका की पत्नी, सबीह के तीन बच्चे
वाशिंगटन की लड़की से शादी करने वाले सबीह खान के तीन बच्चे हैं। अब वह सिंगापुर में सेटल हो चुके हैं। करीब 16 साल पहले सबीह खान मुरादाबाद में अपने ममेरे भाई जुहैब खान की शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद आए थे। इसके बाद से उनका मुरादाबाद आना नहीं हुआ है। अमेरिकी दौरे में PM मोदी ने की थी सबीह से मुलाकात
अमेरिका दौरे में जब PM नरेंद्र मोदी ने एपल चीफ टिम कुक से मुलाकात की तब भी सबीह उनके साथ थे। सबीह 2019 से एपल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें कंपनी का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया गया है। सबीह को पसंद हैं हिंदी गाने
सबीह खान के रिलेटिव बताते हैं कि, सबीह खान सादगी पसंद हैं। हिंदी पर उनकी मजबूत पकड़ है। आज भी हिंदी गाने उनकी पहली पसंद हैं। सबीह खान के दो छोटे भाइयों में से एक शमी खान लंदन में बस गए हैं। जबकि दूसरे सलमान खान सिंगापुर में ही हैं। सबीह खान को कितनी मिलेगी सैलरी
Barron’s की रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ विलियम्स को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपए) की बेस सैलरी मिलती थी। बोनस और दूसरी सुविधाएं जोड़ने के बाद उनकी कुल कमाई करीब 23 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाती थी। माना जा रहा है कि सबीह खान की सैलरी भी इसी के आसपास हो सकती है, लेकिन Apple ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। —————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी नामीबिया पहुंचे, एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य से स्वागत:PM ने साथ में ढोल बजाया; 27 साल बाद यहां जाने वाले भारतीय PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के देश नामीबिया पहुंच गए हैं। यह 27 सालों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नामीबिया दौरा है। राजधानी विंडहोक के एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद उनका पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान PM ने कलाकारों के साथ में ढोल भी बजाया। पढ़िए पूरी खबर