गुरुग्राम के एक युवक को सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो लगी वीडियो शेयर करनी महंगी पड़ गई। उसके खिलाफ कर्नाटक में FIR दर्ज कर ली गई। दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में बिहार में चुनाव से पहले महिलाओं को सेनेटरी पैड देने की मुहिम शुरू की है। इसके पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो लगी है। इसके बाद बिहार के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन ने महिलाओं के कपड़े पहनकर सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर दिखाकर सवाल उठाए थे। गुरुग्राम के अरुण यादव ने रतन रंजन का समर्थन करते हुए वीडियो को X पर रीपोस्ट किया। जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि बिहार में महिलाओं को गिफ्ट दिए जा रहे हैं और मर्दों को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि FIR झूठी है और कर्नाटक पुलिस मुझे गिरफ्तार कर सकती है। CM नायब सैनी इस मामले में दखल दें। FIR दर्ज होने के बाद अरुण की 2 बातें.. कौन है अरूण यादव
अरूण यादव गुरुग्राम में रहते हैं और इनका इंटीरियर का बिजनेस है। वे लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। जिसमें वह आरजेडी और सपा नेताओं का खुलकर विरोध करते हैं। मूल रूप से रेवाड़ी के कोसली के रहने वाले अरुण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आइकॉन मानते हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रधानमंत्री की फोटो रखते हैं। कांग्रेस नेता सुप्रीया श्रीनेत ने कहा- औरों के खिलाफ भी एक्शन होगा सुप्रिया श्रीनेत की पैड विवाद पर अहम बातें..