उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके में पुल बह जाने से आसपास के इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, श्रीनगर में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। मध्य प्रदेश के शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। आधी रात में 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। यहां अस्पताल में पानी भर जाने पर मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा। रेलवे ट्रैक डूब जाने से 4 घंटे तक ट्रेन रूट बंद रहा। हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई के बीच बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुए। 269 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। यूपी के अयोध्या में सरयू का जलस्तर 91.35 मीटर पहुंच गया है। यह वॉर्निंग लेवल से सिर्फ 20 सेमी नीचे है। 24 घंटे में ही 24 सेमी का इजाफा हुआ है। कानपुर में गंगा किनारे की बस्तियों में बाढ़ का खतरा है। बारिश और बाढ़ की 6 तस्वीरें… देशभर में बारिश के हालात मैप से समझिए… देशभर में बाढ़-बारिश के हालात जानने के लिए इस ब्लॉग से गुजर जाइए…