सोने की कीमत आसमान छू रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बिजनेसमैन ने 24 कैरेट सोने से पूरा घर सजा दिया। इधर एक व्यक्ति ने डॉग्स का डिप्रेशन और अकेलापन दूर करने के लिए भी डेटिंग एप बना दिया। यह आपके पालतू कुत्ते को दोस्त, साथी या पार्टनर की जरूरत पूरी करेगा। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… 1. इंदौर के शख्स ने 24 कैरेट सोने से सजाया पूरा घर इंदौर के एक बिजनेसमैन ने अपना पूरा घर 24 कैरेट सोने से सजा दिया है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में घर के फर्नीचर, स्विच बोर्ड, दीवारें, छत और यहां तक की सिंक भी सोने का है। इस आलीशान बंगले में 10 बेडरूम, सोने का मंदिर और शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। इसमें 1936 की विंटेज मर्सिडीज भी शामिल हैं। घर के मालिक पहले पेट्रोल पंप चलाते थे, अब सरकारी ठेकेदारी से सफलता पाई है और 300 कमरों वाला होटल बना रहे हैं। 2. डॉग्स को डेटिंग एप दिलाएगा दोस्त और पार्टनर हैदराबाद की कंपनी डॉफेयर ने डॉग्स के लिए खास एप बनाया है। इसमें आप अपने डॉग के लिए भी मैचमेकिंग कर सकते हैं। कंपनी के मालिक मौर्य कंपेली ने बताया कि शहरी जिंदगी में जानवरों को आपस में मिलने-जुलने या दोस्त बनाने का ज्यादा मौका नहीं मिलता। ये डॉग्स अक्सर अकेलेपन और बोरियत का शिकार होते हैं। इसी सोच के साथ मौर्य ने मार्च 2025 में एप लॉन्च किया। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो पेट पेरेंट्स, लोकल पेट सर्विस प्रोवाइडर्स और एनिमल डॉक्टर्स को भी जोड़ता है। पिछले 2 महीनों में कंपनी ने 10,000 डाउनलोड का आंकड़ा पार किया है। यह एप कैसे काम करता है?
इस एप पर यूजर्स अपने कुत्तों की प्रोफाइल बना सकते हैं। प्रोफाइल में ब्रीड, एनर्जी लेवल, स्वभाव और पसंद-नापसंद जैसी जानकारियां भरी जाती हैं। ऐप इन्हीं जानकारियों के आधार पर आसपास के ऐसे कुत्तों से मैच करता है, जो आपके डॉग के लिए ठीक हों। ये ऐप सिर्फ मेटिंग के लिए नहीं, बल्कि पार्टनर, दोस्त या फिर इमोशनल सपोर्ट के लिए भी है। 3. फ्लाइट के पैसे बचाने के लिए लड़के ने 8 कार चुराईं आजकल लोग पैसे बचाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। चेन नाम के एक चीनी शख्स ने लियाओनिंग से चांगशा के लिए 1,500 युआन (करीब ₹17,000) का फ्लाइट टिकट बुक किया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने टिकट रद्द कर दिया, क्योंकि उसे वो बहुत महंगा लगा। बस फिर क्या था, उसने घर तक पहुंचने के लिए एक अनोखा प्लान बनाया। उसने सात अलग-अलग शहरों से कुल 8 कारें चुरा लीं। चेन एक पुराना अपराधी है और उस पर पहले भी कार चोरी के मामले दर्ज हैं। 14 घंटे का सफर, तेल खत्म होते ही चुरा लेता था नई कार
घर पहुंचने के लिए चेन ने सात शहरों 14 घंटे में 8 कार चुराईं। हर बार जब उसकी चुराई हुई कार का पेट्रोल खत्म हो जाता था, तो वह उसे वहीं छोड़ देता था और किसी पार्किंग से नई कार चुरा लेता था। यात्रा के दौरान खाना खाने और टोल टैक्स देने के लिए वह गाड़ियों से कीमती सामान चुरा लेता था। लेकिन चुराई हुई गाड़ी के एक मालिक की शिकायत पर जब जांच हुई तो चेन एक कार में सोता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…