मुजफ्फरनगर में इनोवा बेकाबू होकर 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। 1 गंभीर घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की स्पीड करीब 100 KMPH की रही होगी। फ्लाईओवर पर कार अचानक लहराई। इसके बाद फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिर गई। 15 फीट लंबी और 5 फीट ऊंची कार चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। SSP संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल का भी हाल जाना। हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। मामला छपार क्षेत्र रामपुर तिराहे का है। पुलिस के अनुसार, कार सवार गुजरात के रहने वाले हैं। ये सभी उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे थे। घटना से जुड़े 3 फोटो देखिए… घुमावदार फ्लाईओवर पर बेकाबू हुई इनोवा
हादसा छपार थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर हुआ। इनोवा में सवार हरियाणा की तरफ से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया- जहां पर हादसा हुआ है। वहां फ्लाईओवर पर घुमावदार मोड़ है। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। इस वजह से चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया। गाड़ी फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते नीचे खेत में गिर गई। खेत में पानी भरा था। किसी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई, एयरबैग भी नहीं खुले
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, इनोवा में बैठे लोगों में से किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से एयर बैग भी नहीं खुले। हम लोग मौके पर पहुंचे। गाड़ी के गेट खुल नहीं रहे थे। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। गुजरात में गांधीनगर के रहने वाले सभी
पुलिस के अनुसार, हादसे में 4 की मौत हुई है। मृतकों में जिगर पुत्र मोहन जी ठाकुर, करण, अमित, विपुल शामिल हैं। जिगर गुजरात में गांधीनगर के तारापुर का रहने वाला था। बाकी तीन लोग गांधीनगर के खरगासन के रहने वाले थे। खरगासन निवासी भरत गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवारों को सूचना दी है। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- एक इनोवा कार से फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। कार की स्पीड ज्यादा थी। इसलिए रेलिंग को तोड़ते हुई नीचे गिरी। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। 4 की मौके पर ही मौत हो गई है। एक गंभीर घायल है। रहने वाले सभी गुजरात गांधीनगर के हैं। ये लोग केदारनाथ जा रहे थे। सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रशासन से उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ——————- ये खबर भी पढ़ें…
SSB जवान और बेटे को ट्रक ने 50 मीटर घसीटा:पीलीभीत में शव के चीथड़े सड़क पर चिपके; ऑफिस जाते वक्त पीछे से मारी टक्कर पीलीभीत में एसएसबी जवान और उनके बेटे को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एसएसबी जवान वीरपाल ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। बेटा उन्हें बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने के बाद दोनों बाइक समेत करीब 50 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। दोनों शवों के चीथड़े सड़क पर चिपक गए। पढ़ें पूरी खबर…