हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 123वें एपिसोड को सुनने पहुंचे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई बड़े नेता भी मौजूद रहें। कार्यक्रम के बाद इन bJP नेताओं की वापसी के वक्त पुलिस ने वीआईपी रूट लगाया, जिससे एसपीआर (साउदर्न पेरिफेरल रोड) पर करीब 20 मिनट तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।अचानक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी हुई। जाम में फंसे लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई। हॉर्न बजाकर विरोध भी किया। वहां मौजूद पुलिस से कहा कि वीआईपी के लिए आम लोगों को यूं गर्मी में खड़ा करना गलत है। लोगों की पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए जाम लगने का पूरा मामला… जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में हुआ मन की बात कार्यक्रम
बता दें कि “मन की बात” प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से वे देशवासियों से सीधा संवाद करते हैं। रविवार को मन की बात का 123वां एपिसोड प्रसारित हुआ।
गुरुग्राम के सोहना स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में यह कार्यक्रम रखा गया था। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। वीआईपी का काफिला निकला तो लगा जाम
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद दोपहर करीब 11:55 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला गुरुग्राम के सोहना स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर निकल गया। इस काफिला एसपीआर (साउदर्न पेरिफेरल रोड) से होते हुए वाटिका चौक पर पौधरोपण के लिए जाना था। इस वजह से पुलिस ने दोपहर करीब 12 बजे एसपीआर (साउदर्न पेरिफेरल रोड) पर वीआईपी रूट लगाया था। यह शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। काफिले के गुजरने के वक्त दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भरी दोपहरी में परेशान हुए लोग तो फूटा गुस्सा
जिस वक्त पुलिस ने यह वीआईपी रूट लगाया, उस वक्त करीब 12 बजे रहे थे। काफी के गुजरने से 10 मिनट पहले ही वाहनों को रोक दिया गया था। इससे गर्मी में लोग परेशान हो गए। वाटिका चौक पर पौधरोपण करने के बाद बाद काफिले के लौटने में 20 मिनट और लग गए। इससे जाम में फंसे लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने अपने हॉर्न बजाकर इसका विरोध भी जताया। कहना था कि वीआईपी के लिए आम जनता को परेशान करना पूरी तरह अनुचित है। चंद वीआईपी के लिए उन्हें आधा घंटा जाम में फंसे रहना पड़ा। लोगों की पुलिस कर्मियों से हुई नोकझोंक
जाम में फंसे लोगों का आरोप है कि गुरुग्राम में रोजाना वीवीआईपी मूवमेंट होती है। इसके चलते काफी देर तक रास्ता रोका जाता है। गर्मी और उमस के मौसम में परेशानी होती है। जब वीआईपी को निकलना होता है तो केवल तीन चार मिनट तक ही ट्रैफिक रोका जाए। 10 से 20 मिनट तक ट्रैफिक रोकना ज्यादती है। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश भी की। मगर, गर्मी में परेशान हो रहे लोग पुलिस कर्मियों से ही नोकझोंक करते दिखे।
करीब 45 मिनट तक परेशान रहे लोग
काफिले के जाने के बाद ट्रैफिक खोल दिया गया। इसमें करीब 30 मिनट लग गए। मगर, तब तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वीआईपी के काफिले की वजह से लगे इस जाम से निकलने में ही लोगों को 15 से 20 मिनट और लग गए। इससे लोगों को और भी परेशानी हुई। लोग कहते हुए नजर आए कि जब कोई नेता निकले तो जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था पुलिस का बनानी चाहिए। अब जानिए भाजपा अध्यक्ष ने गुरुग्राम में क्या-क्या किया… जेपी नड्डा ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा नेताओं ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड लाभ पत्र भी वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपनी स्वयं की मेहनत से देशहित में योगदान देने वाले नागरिकों के अनुभवों को सांझा करते हैं जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से एक बड़ा लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी व आमजन को मिलता है।। फॉरेस्ट कॉरिडोर पर पौधारोपण किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सैनी, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ वाटिका चौक के नजदीक वन विभाग द्वारा बादशाहपुर ड्रेन के ऊपर विकसित किए गए फॉरेस्ट कॉरिडोर पर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प ले। यह प्रयास न केवल हरियाणा को हरा- भरा बनाने में सहायक होगा बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी योगदान देगा। कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, पूर्व सांसद एवं भाजपा के संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, डीसी अजय कुमार, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, पूर्व विधायक संजय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, कार्यक्रम के संयोजक एवं निगम पार्षद कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।