झारखंड के जमशेदपुर में लव कुश आवासीय स्कूल में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल में 162 बच्चे फंस गए। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने बच्चों को बचाया। उधर, उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल में काम करने वाले 2 मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर लापता हैं। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। अलकनंदा और सरस्वती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड में शनिवार से भारी बारिश जारी है। यहां चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड में बादल फटने की 2 तस्वीरें… मानसून ने पूरा देश कवर किया, आज बारिश का अलर्ट मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आमतौर पर यह 8 जुलाई तक होता है, लेकिन इस बार मानसून 9 दिन पहले ही पूरे देश में फैल गया। देशभर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल में जलस्तर बढ़ने के बाद बांधों के गेट खोले केरल में भारी बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य के पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों के बांधों के गेट खोले गए हैं। निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने कहा- आज केरल तटीय इलाकों में 2- 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… दिल्ली-NCR में सोमवार को भारी बारिश के आसार दिल्ली-NCR में भारी बारिश की संभावना है क्योंकि मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। यहां तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी तेज बारिश की चेतावनी है। राजस्थान में बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट है। बिहार: पटना, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में भी बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में अगले 6 दिन तेज बारिश की चेतावनी है। दक्षिणी भारत के राज्यों में बारिश जारी रहेगी। राज्यों में मौसम का हाल…. मध्य प्रदेशः ग्वालियर-चंबल समेत 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक गिर सकता है पानी मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के 11 जिलों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, 1 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। इससे प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में शनिवार को दिनभर मौसम सूखा रहने के बाद शाम को सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर समेत 20 जिलों में एक इंच तक पानी बरसा। वहीं, आज भी 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में शनिवार को दिन का पारा 41 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थानः 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; सीकर-अलवर सहित कई जिलों में 1 इंच तक बरसात हरियाणाः 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; अगले 3 दिन के लिए चेतावनी जारी हरियाणा में मौसम विभाग ने आज तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 3 दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… झारखंडः आज रांची समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट; 40 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा झारखंड में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने खासकर पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, रांची और खूंटी जिलों के लिए तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः आज 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी; कोसी बैराज के गेट खोले गए बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, शनिवार को सहरसा में कोसी बैराज से 82 हजार 865 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जिससे कोसी का जलस्तर बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जून में 19% अधिक बरसात हुई, डैमों में बढ़ा जलस्तर पंजाब में आज संडे को बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला के पहले सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है। बीते दिन पंजाब के फिरोजपुर में 54.5 मिमी, मोगा में 32 मिमी, पठानकोट में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ें…