मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। UP-बिहार समेत देश के 27 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र (मध्य), केरल में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के सोनप्रयाग में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है। रास्ते से मलबे को हटाने का काम जारी है। पुलिस ने यात्रियों को कुछ दूर पहले सुरक्षित स्थान पर ही रोक लिया है। राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। शुक्रवार को जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, बिजली गिरने से बूंदी में एक युवक और महिला, सिरोही में बच्चे और डूंगरपुर में युवक की मौत हो गई। महाराष्ट्र में तेज बारिश जारी है। मुंबई में समुद्र में हाई टाइड उठ रहा है। इस वजह से समुद्र किनारे की सड़कों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) का मेन एरिया मानसून की वजह से 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया गया है। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम (दक्षिण) में रेलवे लाइन पर कई जगहों पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। इस वजह से शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन ट्रेन सर्विस बाधित रही। वहीं, केरल में इडुक्की जिले का मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जो 135.35 फीट हो गया है और जल्द ही 136 फीट के खतरे के निशान को छू सकता है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 29 जून के मौसम का अनुमान
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की औपचारिक शुरुआत होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी आएगी। उत्तर प्रदेश में तेज से बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी रहेगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल, गोवा, कर्नाटक, केरल में तेज बारिश होगी। राज्यों में मौसम का हाल… राज्यों में मौसम का हाल….. मध्य प्रदेशः 12 जिलों में भारी बारिश, रीवा-ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्यादा असर; 5 दिन पूरा प्रदेश भीगेगा दो टर्फ के गुजरने की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को 21 जिलों में तेज बारिश हुई। शनिवार को भी 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग में असर सबसे ज्यादा रहेगा। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थानः 29 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; जैसलमेर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बूंदी में पिकनिक मना रहे 3 दोस्त बहे मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। बूंदी के तालेड़ा स्थित बरधा डैम पर कोटा से पिकनिक मनाने आए तीन दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, एक युवक अभी भी लापता है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेशः सहारनपुर में तेज बारिश, 14 जिलों में अलर्ट; 55 जिलों में बिजली गिरने की आशंका यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। सहारनपुर में शनिवार सुबह एक घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में भारी बारिश और 55 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में 15 शहरों में औसतन 0.8 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य 5.8 मिमी से 87 फीसदी कम है। एक जून से अब तक प्रदेश में 76.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 74.1 मिमी से 3 फीसदी अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में मानसून सक्रिय; 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिख रहा है। राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में 28 जून से 5 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। 12 जिलों में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 4 में ज्यादा बरसात हो सकती है हरियाणा में आज सभी 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में मध्यम तो 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। पंचकूला, अंबाला समेत 6 जिलों में 75-100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। कैथल, जींद, रोहतक समेत 11 जिलों में 50-75 प्रतिशत और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार समेत 4 जिलों में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना, अगले 2-3 दिनों तक छाए रहेंगे बादल बिहार में मानसून पूरी तरीके से सक्रिय है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के सभी 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 11 जिलों में ऑरेंज और 12 में यलो जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। अगले 2-3 दिन राज्य में बादल छाए रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः 8 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना; बादल फटने से बहे 7 लोगों का सुराग नहीं हिमाचल में अगले 5 दिन तक लगातार बारिश के आसार हैं। आज शनिवार को भी ऊना, बिलासपुर समेत 8 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। धर्मशाला के खनियारा और कुल्लू के बिहाली गांव में 7 लोगों का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। ये लोग 24 जून को बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बह गए थे। पूरी खबर पढ़ें…