रतलाम में आज शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव- एमपी राइज 2025 होने जा रही है। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सीएम के काफिले के लिए इंदौर से आई 19 इनोवा कार गुरुवार रात पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर जाकर एक के बाद एक बंद हो गईं। इससे हड़कंप मच गया। गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो उनमें डीजल के साथ पानी निकला। रात में ही अफसर मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप को सील कर दिया। फिर इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट किया। दरअसल, आज कॉन्क्लेव में सीएम के अलावा कई वीआईपी भी आएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारी गुरुवार दिनभर से इसके लिए तैयारियों में जुटे थे। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सीएम कारकेट का ट्रायल भी किया। रात करीब 10 बजे सीएम कारकेट की 19 इनोवा कारें शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचीं। डीजल भरवाने के बाद गाड़ियां आगे बढ़ीं तो कुछ दूर जाकर रुक गईं। धक्का लगाकर गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा। अधिकारी पहुंचे, गाड़ियों के टैंक खुलवाए
19 इनोवा कारों के साथ एक साथ बंद होने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे और दूसरे अफसर मौके पर पहुंचे। गाड़ियों के डीजल टैंक खुलवाए। मालूम पड़ा कि गाड़ी में 20 लीटर डीजल डलवाया तो उसमें 10 लीटर पानी निकला। यह स्थिति सभी गाड़ियों में दिखीं। इस दौरान एक ट्रक ने भी करीब 200 लीटर डीजल डलवाया था। वह भी थोड़ा चलने के बाद बंद हो गया। तब अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया। उसने अधिकारियों के सामने डीजल टैंक में बारिश के कारण पानी रिसाव होने की आशंका जताई। पेट्रोल पंप इंदौर निवासी शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर है। देर रात तक डटे रहे अधिकारी
रात करीब एक बजे तक प्रशासनिक अधिकारी पेट्रोल पंप पर मौजूद रहे। गाड़ियों के डीजल टैंक में पानी निकलने पर रात में ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इसके बाद इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट कर रतलाम के लिए रवाना की गईं। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया- बारिश के कारण पेट्रोल पंप टैंक में पानी रिसाव की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप सील कर दिया है। रिपोर्ट सीनियर अफसर को सौंपी जाएगी।
मैनेजर ने कहा- बारिश के कारण पानी रिसा
पेट्रोल पंप मैनेजर अमरजीत डाबर ने कहा- रात को तेज बारिश के कारण टैंक में पानी के रिसाव की समस्या आई है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। रात में मैकेनिक को बुलाकर डीजल खाली करवा दिया गया है। दूसरे पंप से डिस्ट्रीब्यूशन करा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… MP की 8वीं रीजनल राइज इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव आज:1500 करोड़ के निवेश की संभावना देशभर में सेव, सोना और साड़ी के लिए पहचान बनाने वाले रतलाम में निवेश और रोजगार का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आज रतलाम के नेहरू स्टेडियम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव- एमपी राइज 2025 का आयोजन हो रहा है। इसमें 3500 से अधिक उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे और 500 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर सौंपेंगे। पढे़ं पूरी खबर…