पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार एक बार फिर बड़े सियासी बदलाव की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने साफ किया कि आने वाले 3-4 दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सामने चंडीगढ़ में AAP को कार्यालय के लिए जगह देने की मांग भी रखी। सीएम ने कहा कि पार्टी ने सभी नियम पूरे कर लिए हैं और वे इसे लेकर गवर्नर को लिखित में जानकारी दे चुके हैं। जल्द ही चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का अपना कार्यालय होगा। चेहरों पर बोलने से इनकार नेता ने साफ कहा कि अगले 2-4 दिनों में कैबिनेट विस्तार की तैयारी है। उन्होंने दावा किया कि जनता के भरोसे से सरकार चल रही है। 2022 में लुधियाना वेस्ट सीट पर उन्हें करीब 7 हजार वोटों से जीत मिली थी, जबकि इस बार यह अंतर 12 हजार तक पहुंच गया। ऐसे में संजीव अरोड़ा को मंत्री बनने के संकेत दिए गए हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी और को भी मंत्रीपद मिलेगा या फेरबदल होगा, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। लुधियाना उपचुनाव ने बढ़ाई हलचल हाल ही में संपन्न लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थी। संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन अब विधायक चुने जाने के बाद उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि कल वे दिल्ली जा रहे हैं और वापस आने के बाद कैबिनेट में उन्हें जोड़ा जाएगा। एक और नाम पर भी चर्चाएं तेज सूत्रों का कहना है कि मंत्रीमंडल में दो पद खाली हैं। ऐसे में अरोड़ा के साथ-साथ एक और विधायक को भी शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें मालवा क्षेत्र से एक महिला विधायक और एक दूसरी बार जीतकर आए युवा विधायक के नाम की अटकलें चल रही हैं। पार्टी की रणनीति इस फेरबदल के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की है। वहीं, माझा क्षेत्र से एक पुराने विधायक की संभावित वापसी को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। पार्टी हाईकमान उन विधायकों की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की निगरानी कर रहा है, जिन्हें विचाराधीन की श्रेणी में रखा गया है। भगवंत मान सरकार का सातवां फेरबदल भगवंत मान के नेतृत्व में यह तीन साल के कार्यकाल का सातवां मंत्रिमंडल फेरबदल होगा। इससे पहले हुए बदलावों में भी पार्टी ने प्रदर्शन और क्षेत्रीय समीकरणों को आधार बनाकर निर्णय किए थे। इस बार भी यही फॉर्मूला अपनाए जाने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार बैठकें चल रही हैं। माना जा रहा है कि राज्यपाल से इस औपचारिक मुलाकात के बाद फेरबदल की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। लुधियाना उपचुनाव में AAP की निर्णायक जीत लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक राहत लेकर आए। संजीव अरोड़ा ने कुल 35,000 से अधिक वोट हासिल करते हुए करीब 11,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही। यह चुनाव AAP विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के कारण हुआ था। मतदान 19 जून को हुआ और नतीजे 23 जून को घोषित किए गए। पार्टी के लिए यह जीत ऐसे समय आई जब पार्टी के भीतर असंतोष और दिल्ली नेतृत्व के प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे थे।