हरियाणा में हिसार के 8 महीने के मासूम युवांश दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है। यह बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 यानि SMA है। जिसका इलाज करने के लिए ₹14.50 करोड़ का इंजेक्शन लगाया जाता है। यह इंजेक्शन भी स्विट्जरलैंड में जेनेवा से मिलता है। युवांश के पिता हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल हैं। अभी उनकी तैनाती फतेहाबाद की साइबर शाखा में है। उन्होंने सरकार से मदद मांगी है। वहीं पुलिस विभाग भी अपने साथी कर्मचारी के बेटे के इलाज में मदद कर रहा है। कैथल की SP आस्था मोदी ने लेटर जारी कर पुलिसकर्मियों से मदद के लिए कहा है। इसके अलावा हिसार में आदमपुर से कांग्रेस MLA चंद्रप्रकाश ने भी सीएम नायब सैनी को चिट्ठी लिखकर सरकारी मदद की मांग की है। 5 पॉइंट में जानिए परिवार को कब पता चला… बेटे की जिंदगी बचाने के लिए परिवार ने क्या-क्या किया… 1. सब कुछ बेचकर भी इतना पैसा नहीं आ सकता
कॉन्स्टेबल राजेश ने बताया कि वह मूलरूप से हिसार जिले में आदमपुर क्षेत्र के गांव जाखोद खेड़ा का निवासी है। उनके पिता महावीर किसान हैं, जबकि मां सुलोचना देवी गृहिणी है। छोटा भाई मनीष है, जो खेतीबाड़ी करता है। पत्नी किरण फतेहाबाद में ही फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में क्लर्क है। परिवार के पास तीन एकड़ जमीन है। राजेश के अनुसार, डॉक्टर का दावा है कि इस इंजेक्शन से 90 फीसदी रिकवरी होगी। बाकी 10 फीसदी रिकवरी फिजियोथैरेपी और फिजिकल एक्टीविटी से हो जाएगी। अगर, अपना सब कुछ बेच भी दें तो इतनी बड़ी रकम इकट्ठी नहीं हो सकती हैं। 2. तीन दिन से मुहिम शुरू, 27 लाख रुपए इकट्ठे हुए
युवांश का जीवन बचाने के लिए इम्पैक्ट गुरु फंड राइजिंग ग्रुप की ओर से फंड इकट्ठा किया जा रहा है। इसमें पुलिस कर्मचारियों और आम जन सहयोग कर रहे हैं। तीन में 27 लाख रुपए इकट्ठा हो चुके हैं। आदमपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने सीएम नायब सैनी को लेटर लिखकर युवांश के इलाज में मदद करने की मांग की है। वहीं, कैथल की एसपी आस्था मोदी ने लेटर जारी कर सभी पुलिस कर्मचारियों से सहानुभूतिपूर्वक एक दिन का वेतन युवांश की मदद के लिए देने का आग्रह किया है। CM से लेकर PM तक लगाई गुहार
राजेश ने मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सैनी, एक्टर सलमान खान, टाटा फाउंडेशन को भी ट्वीट किया है। एक्टर सोनू सूद, ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज, सांसद नवीन जिंदल, उद्योगपति गौतम अडाणी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाई है। इसके अलावा राजेश ने मांग की है कि यह जेनेटिक टेस्ट सरकार को अनिवार्य करना चाहिए, ताकि समय रहते पता चल जाए। बच्चा कंसीव होने के समय पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है। सरकार को सरकारी स्तर पर भी इंजेक्शन फ्री लगवाने का प्रावधान करना चाहिए।