मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। तीन लोग घायल हैं। ये सभी मूलत: यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग अयोध्या से सूरत जा रहे थे। राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया। अहमदाबाद जा रहे एक एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कार का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने शवों और घायलों को बाहर निकाला। पचोर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को पचोर एम्बुलेंस से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। अयोध्या दर्शन कर लौट रहा था परिवार
घायलों के परिजन आयुष दुबे ने बताया, हमने बुधवार को अयोध्या दर्शन किए। शाम को यूपी के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर से दो कारों में सूरत के लिए निकले थे। रास्ते में हम सभी ने ढाबे पर चाय पी। इसके एक घंटे बाद ही एक कार का एक्सीडेंट हो गया। अहमदाबाद जा रहे एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने बताया, हाईवे पर कार से धुआं उठता देखा। इसके बाद ट्रक चालकों की मदद से कार से सभी को बाहर निकाला। कार सवार सभी रिश्तेदार थे
हादसे के बाद दूसरी कार के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसे भोलेनाथ दुबे चला रहे थे। साथ में उनकी पत्नी पुष्टम दुबे (50), बेटा अनमोल दुबे, बेटी अंशिका दुबे, बहन प्रमिला पांडे, उनका बेटा प्रियांशु पांडे और बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी बैठे थे। अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हुई। पुष्टम दुबे, अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं। शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया, 4 घायलों को पचोर से अस्पताल से लाया गया था। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है। वहीं, भोलेनाथ को मामूली चोटें आई हैं। यूपी के रहने वाला है परिवार
कार सवार सभी मूलतः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं। परिवार शादी समारोह में शामिल होने यूपी में अपने गांव गया था। वहां से लौटते समय अयोध्या दर्शन कर बुधवार शाम को दो कार से सूरत के लिए रवाना हुए थे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरों में देखिए