गृह मंत्रालय ने जातीय जनगणना के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16वीं जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी। केंद्र सरकार ने 4 जून को बताया था कि वह दो फेज में जातीय जनगणना कराएगी। पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। इसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पुणे में पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लगी; कोई घायल नहीं महाराष्ट्र के दौंड से पुणे आ रही डेमू ( डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन में आग लग गई। यह हादसा सुबह 7:05 बजे हुआ। ट्रेन के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग लगने के वक्त एक व्यक्ति टॉयलेट में फंसा हुआ था। दरवाजा लॉक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। जैसे ही यात्रियों ने उसकी आवाज सुनी और धुआं उठता देखा, कुछ लोगों ने तुरंत टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया और व्यक्ति को बाहर निकाल लिया। कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में आग लगी; 400 से ज्यादा दुकानों को नुकसान कोलकाता के दक्षिण-पश्चिम इलाके खिदिरपुर के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में सोमवार तड़के आग लग गई। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 400 से ज्यादा दुकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ और न ही कोई लापता है। राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कुछ जगहों पर अब भी छोटी-छोटी आग लगी है। आग बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि खिदिरपुर बाजार बहुत पुराना और संकरी गलियों वाला इलाका है, जिससे आग बुझाने में शुरुआती दिक्कतें आईं। कई दुकानों और टिन की छतों को आग ने नुकसान पहुंचाया। दमकल कर्मी अब ठंडी करने का काम कर रहे हैं। सोनिया गांधी पेट में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती, 7 जून को शिमला में बिगड़ी थी तबीयत कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में परेशानी के चलते रविवार रात सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी ANI सूत्रों के हवाले से बताया कि गांधी (78 साल) को रात करीब 9 बजे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। सोनिया 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका के शिमला स्थित घर में छुट्टियां बिताने गई थीं। लेकिन 7 जून को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके अगले दिन वे दिल्ली लौट आई थीं और 9 जून को सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था।