मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 6 दिन से पड़ रही तेज गर्मी के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई शहरों में शनिवार शाम को बारिश हुई। राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, अजमेर में प्री-मानसून एक्टिव रहा। शुक्रवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर था। यहां तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया था। वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मथुरा में अभी भी गर्मी और लू से राहत नहीं मिली है। वाराणसी में 42 डिग्री टेम्प्रेचर के कारण ट्रांसफॉर्मर फेल हो गए, जिन्हें कूलर से ठंडा किया गया। मथुरा में पारा 41 डिग्री पहुंच गया। यहां स्प्रिंकलर से सड़कों पर पानी छिड़का गया। IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र में एक्टिव है। अगले दो दिनों में गुजरात की ओर बढ़ेगा, फिर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को कवर करेगा। मध्य प्रदेश में 16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। यह अगले दो दिनों में और ज्यादा असर दिखाएगा। शनिवार को असम के गुवाहाटी में बारिश के बाद आई बाढ़ से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। उधर बीती रात पुणे में भारी बरसात हुई। पिंपरी चिंचवड़ शहर की सड़कों पर पानी भर गया। नाले में चार से पांच गाड़ियां बह गईं, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 15 जून: राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश में गर्मी रहेगी, लू का अलर्ट है। वहीं पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। 16 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, छत्तीसगढ़, झारखंड,पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: दोपहर बाद अजमेर-बीकानेर और श्रीगंगानगर में बरसा पानी; कल 21 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट राजस्थान में आज (शनिवार) से प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया। शनिवार सुबह जैसलमेर-बाड़मेर में कई जगह बारिश हुई, इसके बाद दोपहर को श्रीगंगानगर-बीकानेर और अजमेर में भी बरसात हुई। वहीं, जालोर, सिरोही, पाली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद में बादल छाए और हल्की हवा चली। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: इंदौर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, 15-16 जून तक मानसून की एंट्री, जबलपुर में हल्की बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम में भी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। जबलपुर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदलाव बदल गया। शहर के रांझी, गोपालपुर, जीसीएफ क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 जिलों का पारा 42°C के पार जा सकता है बिहार में आज 4 जिलों में लू चलने की संभावना है। रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर का तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के 34 जिलों में आंधी-बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा ही बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, 18 जून तक मानसून आ सकता है झारखंड में गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मानसून 16 से 18 जून के बीच संताल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा। 16 जून तक इसके ओडिशा पहुंचने की संभावना है। मानसून के प्रवेश के एक-दो दिन के भीतर यह पूरे राज्य में फैल जाएगा। इस बार मानसून की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: मथुरा में पारा 41°C, स्प्रिंकलर से वाटर स्प्रे किया गया, 47 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी के मौसम में उलटफेर का सिलसिला जारी है। वाराणसी में 42 डिग्री टेम्प्रेचर के बीच गंगा के घाटों पर सन्नाटा पसरा हैं। ट्रांसफार्मर फेल हो गए हैं, जिन्हें कूलर से ठंडा किया जा रहा। मथुरा में पारा 41 डिग्री पहुंच गया। यहां स्प्रिंकलर से सड़कों पर वाटर स्प्रे किया जा रहा। मौसम विभाग ने आज 47 जिलों में बारिश जबकि 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 6 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, मैदानी इलाकों में हीटवेव का अलर्ट हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज (14 जून) लू चलने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में आज हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में आंधी-तूफान आ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: 14 जिलों में बिजली गिरेगी, अंधड़ चलेगी; बस्तर से आगे बढ़ेगा मानसून छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की एक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी। बस्तर में पिछले कुछ दिनों से अटका मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट: सामान्य से 5 डिग्री अधिक औसत तापमान, बठिंडा सबसे गर्म पंजाब में आज भीषण गर्मी बनी रहेगी। हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है। लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां 46 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर…