अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली हरियाणा के कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा (55) की डेडबॉडी अभी तक नहीं मिल पाई है। विमान हादसे में लगभग सभी पैसेंजर्स की बॉडी पूरी तरह झुलस चुकी है। डेडबॉडी की पहचान के लिए अंजू की छोटी बेटी हनी का DNA सैंपल भी लिया जा चुका है। हालांकि अहमदाबाद प्रशासन ने डेडबॉडी के लिए 48 घंटे यानी 2 दिन का समय मांगा है। वहीं परिवार अंजू के आखिरी बार दर्शन कर अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रहा है। उधर, मां की मौत का पता चलते ही अंजू की बड़ी बेटी निम्मी भी लंदन से वडोदरा के लिए रवाना हो चुकी है। अंजू उसी से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। अंजू की मौत के बाद कुरुक्षेत्र के रामशरण माजरा गांव में परिवार भी उलझन में है। अंजू के पिता जगदीश शर्मा चोट की वजह से बेड रेस्ट पर हैं। मां संतोष भी हार्ट पेशेंट है, ऐसे में परिवार यह नहीं समझ पा रहा कि उन्हें गुजरात लेकर जाएं या नहीं। परिवार अब भाई मिलिन शर्मा के मैसेज के इंतजार में है, जो बॉडी की शिनाख्त के लिए अंजू की छोटी बेटी के साथ अहमदाबाद में है। अंजू की आखिरी वक्त से जुड़ी अहम बातें… ————————
विमान हादसे में अंजू के निधन से जुड़ी खबरें पढ़ें… कुरुक्षेत्र की अंजू का आखिरी स्टेटस-आदमी खिलौना है, पति का निधन हो चुका, 2 बेटियां, मां हार्ट पेशेंट अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला अंजू शर्मा (55) की भी मौत हो गई। अंजू के पति की भी मौत हो चुकी है। उनकी 2 बेटियां हैं। वह लंदन में रह रही अपनी बेटी निम्मी से ही मिलने के लिए जा रही थीं। पुलिस ने शव की पहचान के लिए वडोदरा में रह रही उनकी दूसरी बेटी हनी का DNA टेस्ट कराया है। पूरी खबर पढ़ें… अहमदाबाद विमान हादसा, हरियाणा की महिला की मौत, बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा की एक महिला की भी मौत हो गई। महिला अंजु शर्मा (55) कुरुक्षेत्र जिले के गांव रामशरण माजरा की रहने वाली थीं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…