हरियाणा के यमुनानगर में 15 साल के लड़के ने घर पर सुसाइड कर लिया। लड़के ने फांसी लगाते हुए अपने आईफोन में वीडियो भी बनाई। जब उसकी बहन ट्यूशन से आई तो भाई फांसी पर लटका हुआ मिला। बहन ने तुरंत अपनी मां को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। तब उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस की मदद से तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी अरमान के रूप में हुई है। सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर 2 स्टेटस लगाए थे। पहले स्टेटस में उसने लिखा- ‘जग से हारा नहीं मैं, खुद से हारा हूं मां, लेकिन चमकूंगा एक दिन तेरा सितारा हूं मां।’ जबकि, दूसरे स्टेटस में उसने लिखा- ‘नसीब साड्डे लिखेया रब ने कच्ची पेंसिल नाल।’ पुलिस जांच में सामने आया है कि अरमान के माता-पिता का तलाक हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 3 साल पहले हुआ था माता-पिता का तलाक
अरमान अपनी मां मुमताज व बहन सना के साथ बैंक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। मां मुमताज और पिता रुकसद का 3 साल पहले तलाक हो गया था। रुकसद बीबीपुर में रहता है। तलाक के दौरान फैसला हुआ था कि अरमान पिता रुकसद और बेटी सना मुमताज के पास रहेगी। तलाक के डेढ़ साल बाद रुकसद ने अंबाला की महिला से दूसरी शादी कर ली थी। एक साल पहले अरमान भी अपनी मां के साथ रहने लग गया था। 5 पॉइंट्स में जानिए मां ने क्या आरोप लगाए… अरमान के पिता रुकसद के 3 आरोप… जांच अधिकारी बोले- मामले की जांच कर रहे
जांच अधिकारी ASI बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि अरमान नाम के 15 वर्षीय किशोर ने सुसाइड कर लिया है। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि अरमान की सांसें चल रही थीं। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया और अरमान को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है और शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।