मेघालय पुलिस आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े सवालों के जवाब देगी। ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मारक ने ये जानकारी देते हुए कहा- इस केस में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा अन्य लोगों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, सोहरा थाने में पुलिस ने स्कूटी किराए पर देने वालों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा- पुलिस को होम स्टे में छूटे सोनम के सूटकेस से मंगलसूत्र और अंगूठी मिले। यह महत्वपूर्ण सुराग हैं। इनसे केस को सुलझाने में मदद मिली। वहीं, मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक बोले- कम समय में मेघालय पुलिस ने जो सफलता हासिल की, वह काबिल-ए-तारीफ है। 11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात हुई थी। 2 जून को राजा का शव मिला था। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ। ये खबरें भी पढ़ें- सोनम बोली- राज ने किया मर्डर का प्लान, राज की दलील- सोनम ही मास्टरमाइंड शादी के एक माह बाद भी सजा राजा का बेडरूम, आखिरी वीडियो सामने आया राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…