देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। असम में बुधवार को बाढ़ में दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 24 मई को मानसून आने के बाद से राज्य में अब तक 19 लोगों की जान गई है। 21 जिलों में 6.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अरुणाचल प्रदेश में अब तक 12 लोगों की जान गई है, जबकि दो लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पिछले 11 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में कुल 49 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें असम में 19, अरुणाचल प्रदेश में 12, मेघालय और मिजोरम में 6-6, सिक्किम में 3, त्रिपुरा में 2 और नगालैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इधर, मानसून अब भी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर ही रुका है। यह 10 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचेगा, हालांकि राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, सागर, सतना, धार और दमोह में बारिश हुई। राज्य में 6 जून तक बूंदाबांदी जारी रहने के आसार हैं। राजस्थान में भी बुधवार को कई जगहों पर आंधी-बारिश होने के साथ और ओले गिरे। इसके चलते बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने गुरुवार को कुल 25 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट भी है। राजस्थान में 6 जून के बाद 3 से 5 डिग्री तापमान बढ़ने की आशंका भी है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… एमपी में प्री-मानसून…27 जिलों में आज यलो अलर्ट:ग्वालियर-रतलाम में भी आंधी-बारिश; अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी प्री-मानसून की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रतलाम समेत कुल 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून के आने से पहले जून के पहले सप्ताह में प्रदेश में गर्मी का असर रहता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। वहीं, यहां बारिश का दौर चल रहा है। अगले 4 दिन भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें… यूपी के 42 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:पिछले 24 घंटों में लखनऊ और हरदोई में बारिश हुई, 5 जून से बदलेगा हवा का रुख यूपी के 42 जिलों में बारिश के साथ साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज चार जिलों (सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 49 जिलों में तेज हवा के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:30 से 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; आकाशीय बिजली की भी चेतावनी मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को बिहार के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की है। पूरी खबर यहां पढ़ें… झारखंड के 5 जिलों में आज झमाझम बारिश:अगले तीन दिन बरसेंगे बादल, फिर आसमान होगा साफ, 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है। लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के अधिकांश जिले में करीब 45 मिनट से अधिक बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार भी काफी तेज रही। पूरी खबर यहां पढ़ें… छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, बारिश नहीं होगी:सूरजपुर-दंतेवाड़ा में 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी, बीजापुर में बिजली गिरेगी प्रदेश में अगले तीन से चार दिन और बारिश के आसार नहीं है। दरअसल, मानसून को आगे पुश करने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। जिसके चलते प्रदेश में पिछले पांच दिनों से मानसून नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब स्थिति ये है कि बुधवार को प्रदेश के किसी भी स्थान पर न्यूनतम 10MM बारिश तक नहीं हुई है। जबकि सप्ताह भर पहले तक मैक्सिमम 75 इलाकों में बारिश हो रही थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल में कल से बढ़ेगी गर्मी:वेस्टर्न डिस्टरबेंस पड़ेगा कमजोर, 10 जून तक खिलेगी धूप, आज 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा बना रहा। मगर आज से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। कल से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। हालांकि किन्नौर, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में आज भी कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश से पंजाब में बदला मौसम:सामान्य से 5 डिग्री कम तापमान; कल से बढ़ेगी गर्मी, संगरूर सबसे गर्म पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसका कारण बीते दिनों से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और बारिश भी है। मौसम विभाग की तरफ से आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। इसके बाद भी आज तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले तीन दिनों में तापमान एक बार फिर 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा के 3 जिलों में सुबह-सुबह बारिश, हिसार में ओलावृष्टि:10 जिलों में आज मौसम खराब; कल रात और कैथल में ओले गिरे हरियाणा में आज भी मौसम बिगड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह-सुबह प्रदेश के 4 जिलों में बारिश हुई है। वहीं, बाकी जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। जिन जिलों में बारिश हुई है, उसमें चरखी दादरी, भिवानी और फतेहाबाद शामिल हैं। दादरी और भिवानी में तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ। जबकि, फतेहाबाद में बूंदाबांदी देखने मिली। वहीं, हिसार में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। पूरी खबर यहां पढ़ें…