नेपाल में बारिश से बिहार के किशनगंज जिले की नदियां उफान पर हैं। कनकई, बूढ़ी कनकई और मेची नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में घुस गया है। इससे मक्का और सब्जी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। मानसून नॉर्थ ईस्ट राज्यों में पहुंच चुका है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। असम में पिछले 24 घंटों में कामरूप जिले में लैंडस्लाइड के चलते 5 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अरुणाचल में अचानक आई बाढ़-लैंडस्लाइड से 9 लोगों की मौत हुई है। पूर्वी कामेंग जिले में NH-13 के बाना-सेप्पा सेक्शन पर शुक्रवार देर रात लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो परिवारों के 7 लोगों की मौत हो गई। उनका वाहन खाई में गिरा। मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में लैंडस्लाइड के कारण 5 घर और एक होटल ढह गया। सिक्किम में भारी बारिश के कारण थेंग और चुंगथांग इलाकों में भूस्खलन से कई घर मलबे में दब गए। हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। मई में बारिश का नया रिकॉर्ड मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो मई में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 1990 का था, तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। सामान्य रूप से मई में औसतन 61.4 मिमी बारिश होती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट; बाड़मेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा मौसम केंद्र जयपुर ने 31 मई को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जून को भी 17 जिलों बारिश का अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से दो दिन राजस्थान के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… मध्यप्रदेश: भोपाल समेत 21 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, PM के कार्यक्रम के पंडाल में सीवेज सिस्टम बनाया मध्यप्रदेश में नौतपा के सातवें दिन, शनिवार को भी तेज आंधी और बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम और बारिश के अलर्ट के चलते पांडाल के आसपास सीवेज सिस्टम बनाया गया है। ताकि, बारिश होती है तो पानी पांडाल में न पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार: नेपाल में बारिश से किशनगंज में उफान पर 3 नदियां, निचले इलाके में भरा पानी, फसलें डूबीं; 7 जिलों में बारिश, 10 में अलर्ट नेपाल में बारिश से किशनगंज में नदियां उफान पर हैं। कनकई, बूढ़ी कनकई और मेची नदी का जलस्तर बढ़ गया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रक्सौल, मधुबनी, अररिया, सुपौल, कटिहार और नवादा में आज यानी शनिवार को तेज बारिश हुई, वहीं सहरसा और जहानाबाद में बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। मोतिहारी में सुबह से तेज हवा चल रही है, हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब: 8 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं व बारिश के बाद तापमान में 3.2 डिग्री गिरा तापमान भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा: 8 जिलों में बारिश-आंधी:हिसार में काली घटा छाई, दादरी में चलती गाड़ी पर पेड़ गिरा; 11 शहरों में ओलावृष्टि का अलर्ट हरियाणा में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। 8 जिलों में बारिश के साथ आंधी चल रही है। इनमें कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। हांसी में बारिश से पहले काली घटा छा गई। वहीं झज्जर, सोनीपत, रोहतक और फरीदाबाद में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल: 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 60 kmph की रफ्तार से चलेगा तूफान हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: धमतरी, महासमुंद में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी छत्तीसगढ़ में आज रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…