केरल में 24 मई को मानसून की दस्तक के बाद लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। बारिश-लैंडस्लाइड के चलते 29 घर ढह गए, 868 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रेनें देरी से चल रही हैं। निचले इलाके जलमग्न हैं। IMD ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, महाराष्ट्र में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। ठाणे में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मुंबई में लगातार बारिश के कारण पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 26 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मुंबई और ठाणे में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मुंबई में सोमवार को मानसून ने तय समय से 16 दिन पहले दस्तक दी थी। पहले ही दिन अंधेरी, भांडुप, पवई में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। लोकल ट्रेन और फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। वर्गी अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 14 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से अगले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून और मुंबई में 11 जून को पहुंचता है। IMD ने आज हिमाचल प्रदेश में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 27-28 मई को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मध्य प्रदेश में सोमवार को तेज गर्मी रही और 6 जिलों में तेज बारिश भी हुई। 4 जिलों में दोपहर का तापमान 40°C के पार रहा। महाराष्ट्र में बारिश के बाद की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: तीन दिन बारिश और आंधी का अलर्ट,16 जिलों में आज बरसात की संभावना, सीकर में भीषण गर्मी से झील सूखी राजस्थान के 16 जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट है। जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। इसके साथ ही आज 4 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग में गर्मी और बारिश दोनों का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार को ह्यूमिडिटी लेवल 60 से 80 फीसदी या उससे ऊपर दर्ज हुआ। शहरों में उमस और चुभन भरी गर्मी शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: भोपाल में बारिश, इंदौर-उज्जैन में भी अलर्ट, 30 जिलों में 50Km/घंटा रहेगी आंधी की रफ्तार; छिंदवाड़ा-बैतूल में भी गिरा पानी मध्यप्रदेश में नौतपा में भीषण गर्मी की बजाय तेज आंधी और बारिश वाला मौसम है। मंगलवार को इंदौर-उज्जैन समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 30 से 50Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।भोपाल में आज शाम 4 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। देवास में सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। बैतूल के मुलताई, छिंदवाड़ा और राजगढ़ के ब्यावरा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश:24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट,एक दिन पहले 5 जिलों में हुई बारिश, गाजीपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत
यूपी में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। एक दिन पहले यानी सोमवार को फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, गाजीपुर, बहराइच और आजमगढ़ में तेज बारिश हुई। फर्रुखाबाद के बाजारों में 2 फीट तक बारिश का पानी भर गया। घरों के अंदर तक पानी दाखिल हो गया। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी:आज 5 जिलों में तूफान-ओलावृष्टि, 30-31 मई को भी भारी बारिश हिमाचल प्रदेश में आज बारिश के साथ तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर में 60 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कल भी कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा: 4 दिन बारिश के आसार,आज 14 जिलों में होगी, भिवानी सबसे गर्म, तापमान 7.6 डिग्री तक गिरा हरियाणा में आगामी चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 27 मई व 28 मई को 14-14 जिलों में बरसात होगी। वहीं 29-30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इधर, पिछले कई दिनों से चल रहे परिवर्तनशील मौसम के चलते गर्मी से भी राहत मिली हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब: आज 10 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट,50 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं, समराला सबसे गर्म, तापमान 40 डिग्री पार पंजाब में नौतपा के दौरान भी मौसम बदल रहा है। राज्य के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज हिमाचल प्रदेश से सटे 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है और 30 मई तक राज्य में कहीं भी लू की चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार: 32 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट,5 साल में सबसे पहले पहुंचेगा मानसून, 24 घंटे में 7 जिलों में हुई बारिश बिहार में आज यानी मंगलवार को 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। गया, नवादा, शेखपुरा समेत सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 60KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।पटना, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय समेत 25 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर में गरज चमक के साथ तेज बारिश, रायगढ़ समेत कई जिलों में भी झमाझम; 8 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून छत्तीसगढ़ में प्री मानसून एक्टिव हो गया है। रायपुर, रायगढ़ समेत कई जगह मंगलवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। प्रदेश के सभी जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। ये स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक रह सकती है। प्रदेश में पिछले 4 दिनों में 2000 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें…