असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था। उन्होंने वहां की सरकार के साथ मिलकर काम भी किया। सरमा ने कहा- गौरव गोगोई पाकिस्तान सरकार के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे और यह खतरनाक था। वह पाकिस्तान की सत्ता के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल ट्रेनिंग देने के लिए होता है। अन्यथा ISI उसे क्यों आमंत्रित करती। उन्होंने कहा- अगर यह जासूसी नहीं है, तो क्या है? गोगोई भारत सरकार को बताए बिना वहां गए। वापस आकर राफेल का विरोध किया। संसद में तटीय मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सवाल पूछे, जहां भारत ने अपने परमाणु हथियार रखे हैं। आपके लिए ये सवाल किसने लिखे थे? वहीं, असम सीएम के आरोपों को गोगोई ने बकवास बताया है। उन्होंने X पर कोई पोस्ट कीं, जिसमें कहा- असम आने के बाद से मैं CM सरमा के रडार पर हूं, ऐसा क्यूं है ये वो ही जानते हैं। पिछले 13 साल में उन्होंने मुझपर कई निराधार टिप्पणियां की। उनकी हालिया टिप्पणी पागलपन और बेतुकी है। असम CM और भाजपा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के ISI से संबंधों होने का दावा कर रहे हैं। सरमा ने दावा किया था कि गोगोई की पत्नी ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी। गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। असम CM ने क्या-क्या वो जानिए… असम CM के दावों-सवालों पर गोगोई ने क्या कहा…
असम CM सरमा के बयान के बाद कांग्रेस सांसद ने X पर 4 पोस्ट किए। इसमें उन्होंने लिखा… कोयला घोटाला से शुरू हुई बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंची दरअसल, CM हिमंता और गोगाई के बीच व्यक्तिगत विवाद की शुरुआत असम में अवैध कोयला खनन की जांच को लेकर हुई। गौरव गोगोई ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने असम के अवैध कोयला साम्राज्य का पर्दाफाश किया है। दावा किया कि ED ने 1.58 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए और फर्जी बिलिंग हो रही है। असम में रोजाना 1200 टन अवैध कोयला निकाला जा रहा है। यह सब मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा है, जो अवैध खनन से इनकार करते रहे हैं। हिमंत ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा – एक तरफ राहुल गांधी और उनका खेमा लगातार ED को बदनाम कर रहा है, उसे पॉलिटिकल टूल बता रहा है। दूसरी तरफ, उनका अपना डिप्टी लीडर उसी एजेंसी की तारीफ कर रहा है। यह दोहरा रवैया कांग्रेस के भीतर गहरे भ्रम और पाखंड को दिखाता है। ………………………… हिमंत सरमा और गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हिमंता बोले-गोगोई की पत्नी को पाकिस्तानी NGO सैलरी दे रहा: उनके बच्चे भारतीय नागरिक नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही ‘X’ पोस्ट में गोगोई से सवाल पूछा- क्या आप 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे। पूरी खबर पढ़ें…