पंजाब-हरियाणा के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज (5 मई) पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन चल रहा है। जिसमें सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में हरियाणा को पानी न देने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। साथ ही भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) और भाजपा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। AAP विधायक अमृतपाल सुखानंद ने BBMB के फैसले को गैरकानूनी बताते हुए उसकी कॉपी फाड़ दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अब पानी नहीं बचा है। 5 दरियाओं से बने पंजाब में अब केवल 3 दरिया बचे हैं। सुखपाल खैहरा के बोलने को लेकर प्रताप सिंह बाजवा और डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी में बहस हो गई। बाजवा ने कहा कि खैहरा को बोलने का मौका दिया जाए। इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बोलने का मौका दिया जाएगा इससे पहले बाजवा की AAP विधायक गुरप्रीत सिंह से बहस हुई। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नेताओं को अपनी पुरानी सरकारों की गलतियों के लिए माफी मांग लेनी चाहिए, ताकि लोग उन्हें माफ कर सकें। इस पर प्रताप सिंह बाजवा खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि हम माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल साहब हरियाणा को पानी दिलाने वाले अपने बयान पर माफी मांग लें, तो हम भी माफी मांग लेंगे। उधर, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने भाखड़ा डैम पर पंजाब पुलिस फोर्स लगाने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। BBMB का कहना है कि पंजाब सरकार ने डैम पर कब्जा कर लिया है। दोपहर बाद याचिका पर सुनवाई हो सकती है। मंत्री तरुणप्रीत सोंध की 2 अहम बातें… कांग्रेस विधायक दल नेता बाजवा की 2 अहम बातें… मंत्री बरिंदर गोयल की 2 अहम बातें… इससे पहले, विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- हमारे पास देने के लिए पानी की एक बूंद नहीं है। हम सरकार से मांग करते हैं कि कोई सख्त फैसला लिया जाए, ताकि हम अपने बच्चों के भविष्य को बचा पाएं। उधर, हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकल (INLD) हरियाणा में प्रदर्शन करेगा। सभी जिला मुख्यालयों पर इनेलो नेता DC को ज्ञापन देकर पानी बहाल करने की मांग करेंगे। वहीं हरियाणा को पानी न देने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में कहा- पंजाब सरकार हठधर्मिता छोड़कर मानव धर्म का पालन करे, क्योंकि श्री गुरू नानक देव जी ने कहा है “किरत करो, नाम जपो, वंड छको”।