जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर है। 26 नागरिकों की निर्मम हत्या के बाद पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। इसी बीच भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने युद्ध के खतरों और तैयारियों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी सैन्य कार्रवाई का फैसला जनता की भावनाओं पर नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा;- अगर किसी ऑपरेशन को सफल बनाना है, तो उसके तीन जरूरी तत्व हैं – स्पीड, सरप्राइज और सीक्रेसी। यह फैसला जनभावना से नहीं होना चाहिए। सबसे बुरे हालात के लिए तैयार रहना होगा: बिसारिया
अजय बिसारिया ने कहा कि अगर भारत ने सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुना, तो हालात बहुत बिगड़ सकते हैं और मामला एक बड़े युद्ध तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जब आप किसी टकराव को आगे बढ़ाते हैं, तो आपको सबसे बुरे हालात के लिए तैयार रहना चाहिए। इसका मतलब है कि देश को एक बड़े युद्ध के लिए भी तैयार रहना होगा। जिसमें सिर्फ सेना की ताकत ही नहीं, बल्कि राजनीतिक नेतृत्व की हिम्मत और पूरे देश की एकता भी बहुत जरूरी होगी। सरीन बोले- अगर इस्लामाबाद असुरक्षित है, तो दिल्ली भी होगी
रणनीतिक मामलों के जानकार सुशांत सरीन ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग होती है, तो इसका असर दोनों देशों के बड़े शहरों पर पड़ेगा। उन्होंने समझाया कि दोनों देशों के पास मिसाइलें और परमाणु हथियार हैं और अगर हालात ज्यादा बिगड़ते हैं तो दोनों तरफ भारी नुकसान हो सकता है। सरीन ने रूस से दोस्ती पर सवाल उठाया
सुशांत सरीन ने कहा कि भारत हमेशा रूस को अपना करीबी दोस्त और रणनीतिक साथी मानता रहा है, लेकिन हाल की घटनाओं से इस रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने कहा;- जब पाकिस्तान के मामले में भारत को रूस से समर्थन चाहिए था, तब रूस ने कोई खुला साथ नहीं दिया। अब सवाल उठता है कि अगर कल को भारत की चीन से लड़ाई होती है, तो क्या रूस तब भी हमारे साथ खड़ा रहेगा? भारत विरोधी प्रचार कर पाक चैनल पैसा नहीं कमा सकते
सुशांत सरीन ने कहा कि भारत सरकार ने जो पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और क्रिएटर्स को बैन किया है, वह एक सही कदम है। उन्होंने बताया कि अभी हालात सामान्य नहीं हैं। ऐसे समय में कोई पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर भारत के खिलाफ जहर फैलाए और यहीं से पैसा भी कमाए। ऐसा नहीं होना चाहिए। बिसारिया कनाडा- पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं
अजय बिसारिया रणनीतिक सलाहकार और पूर्व राजनयिक हैं। उन्होंने 35 साल तक भारतीय विदेश सेवा में काम किया और कनाडा, पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं। बिसारिया ने रूस, यूक्रेन और मध्य एशिया के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत किया। वे OMERS और अन्य कंपनियों को निजी इक्विटी, फिनटेक, हेल्थ टेक आदि में सलाह देते हैं और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) में फेलो हैं। उन्होंने वाशिंगटन, डीसी में विश्व बैंक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। बिसारिया की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंसटन विश्वविद्यालय से है। उनकी वैश्विक कूटनीति और रणनीतिक सलाह के लिए अहम योगदान हैं। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका, पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने चिनाब नदी का पानी रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू के रामबन में बने बगलिहार बांध से चिनाब का पानी रोका गया है। वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है। पूरी खबर पढ़ें…