नोएडा में पाकिस्तानी सीमा हैदर पर युवक ने हमला कर दिया। शनिवार शाम को गुजरात से एक युवक सीमा के घर पहुंचा। आरोप है कि मेन गेट पर जोर-जोर से पैर मारे, फिर अंदर घुसते ही सीमा का गला दबाने लगा। उसने सीमा को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। घटना से सीमा हैदर घबरा गईं और शोर मचा दिया। शोर सुनते ही उनके परिजन पहुंचे। हमलावर को पकड़ लिया। सीमा हैदर ने अफसरों को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा की सास रितु मीणा की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी रबूपुरा सुजीत कुमार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह सीमा और सचिन का फैन है। सीमा ने उस पर काला जादू कर दिया है। हालांकि, पुलिस मारपीट की बात की पुष्टि नहीं कर रही। ACP बोले-आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं
आरोपी युवक की पहचान गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के टीबी हॉस्पिटल के पास रहने वाले तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई के रूप में हुई है। युवक गुजरात से ट्रेन के जरिए दिल्ली आया। किसी तरह रबूपुरा स्थिति सीमा हैदर के घर पहुंच गया। ACP ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सीमा के वकील बोले-
सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया- रविवार शाम रबूपुरा स्थित सीमा हैदर के घर पर गुजरात से एक युवक पहुंचा। उसने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। इस घटना के बाद से घर में भय का माहौल है। असामाजिक तत्व सीमा को लगातार परेशान कर रहे हैं। वो कोर्ट के आदेश पर भारत में रह रही है। हमें यूपी पुलिस पर पूरा भरोसा है कि पुलिस युवक से अच्छी तरह पूछताछ करेगी। इसकी जांच होनी चाहिए। इस घटना में हो सकता है असामाजिक तत्वों की साजिश हो। मंदबुद्धि होना, व्यक्ति का गुजरात से चलकर दिल्ली होते हुए रबूपुरा में गली-मोहल्ले में पहुंचना, फिर घर तक पहुंचना। ये मंदबुद्धि का तो काम नहीं। पुलिस सघनता से जांच कर रही है। हमें, सचिन और सीमा को लगातार असामाजिक तत्व धमकी दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पहलगाम में दुखद घटना हुई। उससे सीमा-सचिन मीणा जो इतने सालों से यहां रह रहे हैं, बेटी को भी जन्म दिया। उन्हें इस घटना से जोड़ना गलत है। ना तो मीणा समाज कमजोर है ,न ही रबूपुरा कमजोर है। और ना ही ठाकुरान मोहल्ला कमजोर है कि कोई भी व्यक्ति आए और उनकी बहन-बेटी को परेशान करे। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। उस व्यक्ति के मोबाइल फोन की जांच हो रही है। कॉल डिटेल की जांच हो रही है। आखिर वह गुजरात से किसके कहने से यहां पर आया था? उसकी मानसिक रूप से भी जांच कराई जा रही है। सीमा हैदर ने की थी योगी से भावुक अपील
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यूपी से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। इस बीच ग्रेटर नोएडा में रह रहीं सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से उन्हें भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। सीमा हैदर ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं। महिला पत्रकार पर भड़क गए थे सीमा के वकील
हाल में ही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का वीडियो सामने आया था। इसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह महिला पत्रकार को ‘सीमा हैदर’ की जगह ‘सीमा मीणा’ कहने के लिए कहते हैं। पत्रकार सीमा से सवाल पूछना चाहती है, लेकिन वकील उसे टोकते हुए कहते हैं- सीमा हैदर मत बोलो, सीमा मीणा बोलो। उसे हैदर नहीं बोलोगी। सीमा हैदर का केस अलग, ATS के पास सारे कागजात: वकील 4 दिन पहले दैनिक भास्कर ने एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) के सोर्सेज से सीमा हैदर के केस का अपडेट लिया था। साथ ही उनके वकील से भी समझने की कोशिश की कि पाकिस्तानियों को वापस भेजने के आदेश से वो बच कैसे गई। सीमा के वकील एपी सिंह ने हमें वे 3 कारण बताए, जिनकी वजह से सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया। ——————– ये भी पढ़ें :
आगरा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या:गन पॉइंट पर शोरूम लूटा, मालिक भिड़ा तो सीने पर गोली मारी, देखिए लुटेरों की पहली तस्वीर आगरा में लुटेरों ने ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से दो युवक आए, शोरूम के अंदर घुसे। स्टाफ से पूछा- यहां का मालिक कहां है? इसके बाद बैग निकाला। शोरूम में काम कर रही महिला कर्मचारी को गन पॉइंट पर ले लिया। दुकान में रखी ज्वेलरी और पैसे भरे। बोले- मेरे नीचे जाने तक शांत रहना…वरना जान से मार दूंगा। लुटेरे जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरे, शोरूम मालिक आ गए और बदमाशों को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर…