कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें धमकी भरी कॉल्स मिली हैं। सिद्धारमैया से पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को मिली धमकी भरी कॉल के बारे में पूछा था। इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे भी धमकी भरी कॉल्स आती हैं। हमने पुलिस से कहा है कि कॉल करने वालों को ढूंढ़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।’ कोलकाता नगर निगम ने छत पर बने रेस्टोरेंट्स को बंद करने का आदेश दिया कोलकाता के होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत की घटना के बाद कोलकाता नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के सभी रूफ टॉप रेस्टोरेंट्स को बंद करने का आदेश दिया है। कोलकाता के मेयर और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में परिसर में बिना किसी बाधा के पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी रूफ टॉप रेस्टोरेंट्स को बंद करना होगा। उन्होंने कहा- छत एक आम जगह है, इसलिए इसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं बेचा जा सकता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गोधरा मामला : RPF जवानों की बर्खास्तगी पर गुजरात हाईकोर्ट की मुहर साल 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की पैट्रोलिंग के कर्तव्य निर्वाह में लापरवाही बरतने वाले 9 RPF जवानों की सेवा बर्खास्तगी को गुजरात हाईकोर्ट ने सही ठहराया है। जस्टिस वैभवीबेन नाणावटी की पीठ ने कहा, RPF कर्मियों ने घोर लापरवाही बरती। इन्होंने ठीक से फर्ज निभाया होता को घटना टाली जा सकती थी। दरअसल, इन्हें साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की पैट्रोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 27 फरवरी 2002 को ट्रेन लेट होने पर ये जवान दूसरी ट्रेन में बैठ कर अहमदाबाद वापस लौट आए थे। हाईकोर्ट ने 110 पेज का फैसला दिया है। इसमें टिप्पणी की है कि- आवेदक शांति एक्सप्रेस से अहमदाबाद पहुंचे थे। इन्होंने रजिस्टर में बोगस एंट्री की थी। ITBP पर्वतारोहियों ने दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ाई की भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के पर्वतारोहियों ने नेपाल में दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ाई की। ITBP ऐसा करने वाला भारत का पहला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल बन गया। ITBP ने शुक्रवार को बताया कि 8485 मीटर ऊंची चोटी पर 19 अप्रैल को चढ़ाई की गई। यह अभ्यास नेपाल में माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) के दोहरे इंटरनेशनल कैंपेन का हिस्सा था। इसके लिए टीम 21 मार्च को दिल्ली से रवाना हुई थी। दोनों चोटियों पर ITBP के 12 पर्वतारोहियों ने पहली बार चढ़ाई की। डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार नेगी इस टीम को लीड कर रहे थे। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल का मुंबई में निधन, उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल का शुक्रवार शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 साल की थीं और उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। न्यूज एजेंसी PTI ने सोर्स के हवाले से बताया कि निर्मल कपूर जी का शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह पवन हंस श्मशान घाट पर होगा।