महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील मैसेज और कॉल कर के परेशान करने के आरोप में अमोल काले (25) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुणे के रहने वाले आरोपी ने अपनी गलती मान ली है। आरोपी को आईटी एक्ट के तहत आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम पंचायत चुनाव: पहले चरण में आज 14 जिलों में वोटिंग असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। पहले चरण के तहत राज्य के 14 जिलों- सोनितपुर, बिस्वनाथ, धेमाजी, लखीमपुर, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट, माजुली, गोलाघाट, कछार, हैलाकांडी, श्रीभूमि में वोटिंग जारी है। दूसरे चरण के मतदान 7 मई को 13 जिलों में होंगे। चुनाव के नतीजे 11 मई को आएंगे। केंद्र ने किसानों के साथ 4 मई की बैठक टाली, डल्लेवाल ने पंजाब सरकार के शामिल होने पर बहिष्कार की धमकी दी थी केंद्र ने 4 मई को किसानों के साथ होने वाली बैठक टाल दी। दरअसल किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा था कि अगर बैठक में पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों को बुलाया जाता तो वे बैठक का बहिष्कार करेंगे। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव पूरन चंद्र किशन ने इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) को गुरुवार को चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में किसानों से अपील की है कि वे पंजाब सरकार के अधिकारियों को बैठक में भाग लेने की अनुमति दें।दरअसल किसान मार्च में शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाए जाने से किसान पंजाब सरकार नाराज हैं। मणिपुर के तामेंगलोंग में जमीन विवाद पर 2 नगा गांवों में भिड़ंत, 25 घायल; इनमें 12 पुलिसकर्मी मणिपुर के तामेंगलोंग में जमीन विवाद को लेकर दो नगा गांवों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। इसमें 25 लोग घायल हो गए, जिनमें 12 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। 30 अप्रैल को यह घटना उस समय हुई जब तामेंगलोंग गांव के 2000 लोग विवाद पर एक ज्ञापन सौंपने के लिए डिप्टी कमिश्नर और एसपी ऑफिस जा रहे थे। केरल के कन्नूर में गूगल मैप्स ने दूल्हे को पहुंचा दिया गलतमंदिर, बारात 3 घंटे लेट केरल में गूगल मैप्स की वजह सेएक दूल्हा दूसरे मंदिर में पहुंच गया, जो उसके वास्तविक मंदि से 70 किमी दूर था। रिपोर्ट के अनुसार,तिरुवनंतपुरम से बारात लेकर निकलेदूल्हे को गूगल मैप्स के जरिए भेजे गए गलत लोकेशन पिन ने 70 किमीदूर दूसरे मंदिर पहुंचा दिया। जब तक गलती का पता चला, तब तक बारात तीन घंटे लेट हो चुकी थी। दूल्हा और उसका परिवार कन्नूर के कीझूर मंदिर में शादी के लिए निकले थे। उन्हें लगा कि वे सही रास्ते पर हैं, लेकिन एक रिश्तेदार ने गूगल मैप्स पर जो लोकेशन पिन भेजा, वह गलत निकला। इससे पूरी बारात अलग मंदिर पहुंच गई। हालांकि, देरी के बावजूद दूल्हा समय रहते असली वेन्यू पर पहुंच गया और शुभ मुहूर्त में ही 3 घंटे की देरी से शादी कराई गई। बारात में देरी से दुल्हन पक्ष को थोड़ी घबराहट भी हुई।