प्रवर्तन न्यायालय ED डायरेक्टर राहुल नवीन ने गुरुवार को कहा कि 1700 से ज्यादा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले वर्तमान में ट्रायल स्टेज में हैं। अदालतों में देरी के लिए मामलों की सुनवाई में देरी हो रही है। नवीन के मुताबिक ईडी मामलों की सजा दर 93.6% थी, क्योंकि अब तक अदालतों के तय किए गए 47 मामलों में से केवल 3 बरी हुए हैं। वर्तमान में PMLA के कुल 1739 मामले ट्रायल में हैं। कोलकाता आग हादसा- होटल मालिक और मैनेजर अरेस्ट, 14 की जान गई थी कोलकाता में होटल में आग लगने की घटना के बाद पुलिस ने रितुराज होटल के मालिक आकाश चावला और मैनेजर गौरव कपूर को अरेस्ट कर लिया है। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… कांग्रेस वर्किंग कमेटी की कल बैठक होगी, जाति जनगणना पर चर्चा संभव कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की शुक्रवार शाम 4 बजे मीटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में जाति जनगणना मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल को जाति जनगणना कराने का ऐलान किया था। केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इसका फैसला लिया गया। MP के गुना में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 4 युवकों की मौत मध्य प्रदेश के गुना में शादी समारोह में आए युवकों की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। तीन युवक घायल हैं। एक गंभीर घायल को भोपाल रेफर किया गया है। हादसा बुधवार रात 2.30 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान- अजमेर के होटल में आग, मासूम समेत 5 झुलसे अजमेर के डीग्गी बाजार स्थित अनाज होटल में गुरुवार सुबह 7 बजे आग लग गई। अचानक लगी आग के बाद होटल में ठहरे जायरीन और अन्य लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। आगजनी में 5 झुलस भी गए। जिनको उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… महाराष्ट्र में शराब की दुकान पर कांच तोड़ने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या महाराष्ट्र के नागपुर में शराब की दुकान पर कांच तोड़ने पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मर्डर के आरोप में 9 लोगों को अरेस्ट किया गया है। घटना मंगलवार रात की है। खांडगांव रोड पर शराब की दुकान पर तोड़फोड़ के बाद व्यक्ति का कर्मचारियों के साथ झगड़ा हुआ। उसे डंडों से पीटा गया और बाद में पास की झाड़ियों में फेंक दिया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गुजरात में नदी नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत, राहत टीम ने शवों को बाहर निकाला गुजरात के खेड़ा जिले के कनीज गांव में बुधवार को नदी नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। SP राजेश गढिया ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इनकी उम्र 14 से 21 साल के बीच थी। सभी आपस में भाई-बहन या चचेरे भाई-बहन थे।