मई में भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। IMD के डायरेक्ट मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में लू के दिनों की संख्या सामान्य से चार दिन ज्यादा रहने का अनुमान है। उधर राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी ने अप्रैल का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां बुधवार को दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 29 अप्रैल 2014 को 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान और उत्तरप्रदेश बॉर्डर से जुड़े जिलों में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है। देश में अप्रैल में 72 हीटवेव दिन दर्ज किए गए। राजस्थान और गुजरात में 6 से 11 दिन और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 4 से 6 दिन तक लू चली। आमतौर पर यहां दो से तीन दिन हीटवेव के होते हैं। हीटवेव के दिन गिनने का अलग तरीका भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से एक रहा था। बीते साल देश में 554 दिन हीट वेव का असर रहा था। साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन हीट वेव के लिए इन्हें गिनने का अलग तरीका है। मान लीजिए किसी महीने दिल्ली में 10 दिन, राजस्थान में 15 दिन, UP में 12 दिन और बिहार में 8 दिन हीट वेव रही, तो हीट वेव डे 45 (10+15+12+8) माने जाएंगे। यानी उस महीने इन चार राज्यों में हीट वेव की कुल घटनाएं 45 हैं, न कि एक महीने में 45 दिन हीट वेव रही। ऐसे ही 2024 में 554 हीट वेव डे से मतलब देश में हीट वेव की कुल घटनाओं से है, न कि कैलेंडर के दिनों से। किस दिन को माना जाता है हीटवेव
मैदानी, पहाड़ी और तटीय इलाकों के लिए हीटवेव की स्थिति तय करने का आधार अलग होता है। किसी दिन हीटवेव का असर तब माना जाता है जब उस दिनों के मौसम का तापमान सामान्य से 5°C ज्यादा हो या… अगर तापमान सामान्य से 6.5°C या उससे ज्यादा बढ़ जाए तो उसे गंभीर हीटवेव माना जाता है। IMD ने इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान के 21 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: जैसलमेर-बाड़मेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड राजस्थान में आज से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। गुरुवार को 8 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश, तेज आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इससे पहले बुधवार को जैसलमेर में बुधवार को अप्रैल का इतिहास में सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश में इस महीने 48 डिग्री पार पहुंचेगा पारा: मई के पहले सप्ताह में बारिश मध्यप्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो राजस्थान और उत्तरप्रदेश बॉर्डर से जुड़े जिलों में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, पहले सप्ताह में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: पटना-नालंदा में तेज बारिश, 30 मिनट तक गिरे ओले बिहार के 25 जिलों में आज यानी गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इधर गुरुवार सुबह ही राजधानी पटना में तेज बारिश हुई। करीब 30 मिनट तक ओले गिरते रहे। नालंदा में भी बारिश के साथ ओले गिरे। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में मौसम बदला, गोरखपुर-बस्ती में ओले गिरे:अयोध्या में तेज आंधी, लखनऊ-कानपुर में बादल; 30 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में गुरुवार को मौसम अचानक बदल गया। गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। 10 मिनट तक ओले भी गिरे। बस्ती में भी सुबह 10 बजे तेज आंधी के बाद बारिश और ओले गिरे। अयोध्या में सुबह तेज आंधी आई। यहां दिन में अंधेरा जैसा छा गया। लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में भी सुबह से बादल छाए हैं। 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट: 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं पंजाब में पड़ रही गर्मी से आज लोगों को हल्की राहत मिलने के आसार हैं। बारिश को लेकर यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम: 3 दिनों तक बरसात की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा। जिसके चलते 1 से 3 मई तक प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले में आंधी-तूफान की चेतावनी है। वहीं अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में 6 दिन बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत: 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज से अगले 6 मई तक आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इस दौरान अगले छह दिन तक कुछेक स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। पढ़ें पूरी खबर…