कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। 22 लोगों को बचाया गया। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। वहीं, 12 पुरूष मृतकों में से 8 की पहचान कर ली गई है। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया- आग ऋतुराज होटल में रात करीब 8:15 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल की चौथी मंजिल पर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि जान बचाने के लिए कई लोग होटल की छत और खिड़कियों से कूदते नजर आए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन मॉनिटर किया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें… PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। PM ने कहा, ‘लोगों की मौत की खबर से बहुत दुखी हूं। यही कामना है, घायल जल्द ठीक हों।’ प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि दी जाएगी। बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- सरकार जरूरी सहायता पहुंचाए
केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही कहा- मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए फायर सेफ्टी के सख्त नियम बनाए जाएं। कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा- यह एक दुखद हादसा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। समझ नहीं आता कोलकाता नगर निगम क्या कर रहा है। राजस्थान में भी फैक्ट्री में आग लगी अजमेर के पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार रात कागज के गत्ते की फैक्ट्री में आग लग गई। छह घंटे की मशक्कत के बाद करीब पांच बजे आग पर काबू पाया। कुछ जगहों पर हल्की आग अब भी लग है। पूरी खबर पढ़ें… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- घर या बिल्डिंग में आग लगने पर क्या करें, ये 6 सावधानियां बचाएंगी जान कुवैत के मंगाफ शहर में जून 2024 में 6 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 49 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में 45 भारतीय मजदूर शामिल थे। गर्मी के महीने में एसी, कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में ओवरलोडिंग की वजह से बिजली की वायरिंग गर्म होकर जल जाती है। पूरी खबर पढ़ें…