राहुल गांधी के यूपी दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। वह थोड़ी देर में कानपुर पहुंचेंगे। यहां पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। सुबह राहुल लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे, यहां करीब 2 घंटे तक रुके और स्टूडेंट्स से बातचीत की। संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया। इसके बाद पीछे के रास्ते से फुरसतगंज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का विरोध किया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भड़क गए और पुलिस से धक्का-मुक्की की। सुबह जिला कांग्रेस ऑफिस, बस अड्डा समेत 20 जगहों पर तीन तरह के पोस्टर लगाए गए। इनमें राहुल गांधी की फोटो के साथ लिखा था- आतंक का साथी राहुल गांधी। हालांकि, राहुल के पहुंचने से पहले ही अमेठी पुलिस ने सभी पोस्टर हटवा दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टर किसने लगाए थे, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। CCTV खंगाले जा रहे हैं। पत्नी के सामने आतंकियों ने शुभम को मारी थी गोली शुभम द्विवेदी (31) की पहलगाम हमले में मौत हो गई थी। उनकी दो महीने पहले एशान्या से शादी हुई थी। 17 अप्रैल को एशान्या और परिवार के 11 सदस्यों के साथ शुभम कश्मीर घूमने गए थे। उन्हें 23 अप्रैल को घर लौटना था, मगर 22 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने हमला कर दिया। शुभम को एशान्या के सामने ही गोली मार दी गई थी। पांच दिन पहले शुभम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। सीएम योगी ने शुभम को श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान शुभम की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा था- आतंकियों ने मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी। योगी जी, हमें कड़ा बदला चाहिए। आप इसका बदला लें। राहुल गांधी के दौरे से जुडे़ हर अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…