मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज यानी बुधवार, 30 अप्रैल से ही लागू हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत ₹67 से बढ़कर ₹69 प्रति लीटर और टोंड मिल्क की ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर हो गई है। लागत बढ़ने के कारण दूध की कीमत में इजाफा मदर डेयरी ने बताया कि, ‘गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें उन सभी क्षेत्रों में लागू होंगी, जहां मदर डेयरी अपने उत्पाद बेचती है। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए दिल्ली-NCR के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।’ लागत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ी मदर डेयरी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में लागत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। लागत में ये उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है। पशु चारे, ट्रांसपोर्ट और प्रोसेसिंग की लागत वेरका ने बताया कि, ‘दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। इनमें से एक सबसे बड़ी वजह दूध उत्पादन की लागत में इजाफा है। पशु चारे, बिजली, ट्रांसपोर्ट और प्रोसेसिंग की लागत पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा किसानों को भी सही दाम देना जरूरी है। कंपनी ने कहा कि दूध किसानों के हितों की रक्षा करते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि वे दूध का प्रोडक्शन जारी रख सकें और घाटे में न जाएं। वेरका का दूध पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ेंगी वेरका ने कहा कि, ‘फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ेंगी, टोंड और डबल टोंड दूध भी 2 रुपए महंगे होंगे, छोटे पैक जैसे 500ml या 200ml वाले दूध के पैकेट पर बड़े पैकेट के आधार पर कीमत बढ़ेगी। दूध की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’ ————————— ये खबर भी पढ़ें देशभर में अमूल दूध 1 रुपए सस्ता: गोल्ड 65 रुपए और फ्रेश 53 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, नई कीमतें आज से लागू देशभर में अमूल दूध एक रुपए सस्ता हो गया है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतें घटाई गई हैं। नई कीमतें आज यानी 24 जनवरी से ही लागू कर दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…