तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के मुथंडीपुरम गांव के पास एक पटाखा गोदाम में बुधवार सुबह विस्फोट हुआ। जिले के SP कन्नन ने बताया, ‘यह पटाखा गोदाम अवैध रूप से लगाया गया था। हम इसकी पूरी जांच कर रहे हैं और जैसे ही जांच पूरी होगी, जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी है। अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 82.95% लड़कियां पास हुईं असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने आज 12वीं का रिजल्ट अनाउंस किया है। साथ ही बोर्ड ने ये भी बताया कि ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक भी एक्टिव हो गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट वेबसाइट- ahsec.assam.gov.in पर देख सकते हैं और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने बताया कि इस साल 12वीं की परीक्षा में 3,02, 420 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार 78.42 प्रतिशत छात्र और 82.95 प्रतिशत छात्राएं पास हुए हैं। इसके अलावा आर्ट्स में पासिंग प्रतिशत 81.03, साइंस का 84.88, कॉमर्स का 82.18 और वोकेशनल का 68.55 रहा है। अहमदाबाद में बिल्डिंग में आग लगी, लोगों ने कूदकर बचाई जान; 5 लोग घायल अहमदाबाद के इंदिरा ब्रिज के पास स्थित अत्रेय ऑर्चिड सोसाइटी की एक बिल्डिंग में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसमें 5 लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह आग चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से पांचवीं मंजिल तक फैल गई। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू के लिए झूला मंगवाया और लोगों को बाहर निकाला। बिल्डिंग के नीचे स्थानीय लोग और फायरकर्मी गद्दे और चादरें लेकर खड़े थे ताकि ऊपर से कूदने वाले लोगों को बचाया जा सके। विशाखापट्टनम के नरसिंह स्वामी मंदिर का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरा, 7 की मौत, 4 घायल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मंगलवार रात श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। मंदिर में चंदनोत्सव चल रहा है। कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राज्य की गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री वंगलापुड़ी अनिता भी घटनास्थल पर पहुंची हैं। कर्नाटक में 260 मामलों का आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का सोना बरामद कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार देर शाम कलबुर्गी में लूट के केस में 54 साल के शिवा प्रसाद उर्फ मंत्री शंकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 260 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 412 ग्राम सोना (30 लाख रुपए कीमत) बरामद किया है। वो कर्नाटक के बीदर में ATM लूट की घटना में भी शामिल था, जिसमें एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई थी।