गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई। सबसे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए। पूजा के दौरान 1 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के लाइव दर्शन सबसे पहले आप दैनिक भास्कर ऐप पर करें। गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खुलेंगे। कुछ देर पहले यमुना मां की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची है। पुजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे।