पाकिस्तानी हैकर्स ने मंगलवार को राजस्थान के शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया। वेबसाइट के होम पेज पर ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स। अगला हमला गोलियों से नहीं, टेक्नोलॉजी से होगा’ लिखा। शिक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह साइबर अटैक पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच हुआ। हैकर्स ने पोस्टर में आपत्तिजनक कंटेंट लिखा। बीते दिनों भारत ने पाकिस्तानी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन कर दिया था। भारत में पाकिस्तानी डिफेंस मिनिस्टर का X हैंडल बैन भारत ने आज पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के X हैंडल पर रोक लगा दी है। पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पाकिस्तान लंबे अरसे से आतंकी संगठनों की फंडिंग करता आ रहा है। भारत ने सोमवार को भी 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स बैन कर दिए थे। हैकर्स की पोस्ट… एक दिन पहले JDA, DLB की वेबसाइट हैक की थी सोमवार रात पाकिस्तानी हैकर्स ने स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग (DLB) और जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की वेबसाइट को हैक कर इसी तरह की पोस्ट की थी। उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में कंटेंट पोस्ट किया था। हालांकि इन दोनों वेबसाइट को रिकवर कर लिया गया था। मंगलवार सुबह शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया गया। पाकिस्तान हैकर्स की इंडियन आर्मी साइबर स्पेस में घुसपैठ नाकाम पाकिस्तानी हैकर्स ने मंगलवार को आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और श्रीनगर की वेबसाइट हैक कर डाउन करने की कोशिश की थी। IOK हैकर नाम से इन वेबसाइट को निशाना बनाया गया था। इन पर भड़काऊ सामग्री अपलोड की गई थी। इसके अलावा आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन (AWHO) और भारतीय वायु सेना के प्लेसमेंट पोर्टल में भी सेंध लगाने की कोशिश हुई। गनीमत रही की इन साइबर अटैक को तुरंत रोक दिया गया। भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, ARY न्यूज और जियो न्यूज जैसे बड़े चैनल शामिल हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है। ……………………………. पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी खबर कांग्रेस के सिरकटी फोटो पोस्ट पर विवाद: BJP बोली- लश्कर-ए-पाकिस्तान है कांग्रेस, आतंकियों जैसी सोच; कांग्रेस ने फोटो पोस्ट कर ‘गायब’ लिखा था पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कुर्ता-पायजामा पहने शख्स की सिर कटी हुई है और हाथ-पैर गायब है। इसके कैप्शन में लिखा- जिम्मेदारी के समय Gayab (गायब)। पूरी खबर पढ़ें…