मुंबई से लगे बांद्रा में स्क्वायर मॉल बिल्डिंग में मंगलवार सुबह 4.10 बजे आग लगी, जो शाम तक नहीं बुझाई जा सकी। घटना को 16 घंटे बीत चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 के करीब दुकानें जल चुकी हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में आग 4 मंजिला मॉल के बेसमेंट में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक शोरूम मे लगी थी। जो धीरे-धीरे चौथे फ्लोर तक पहुंची। फायर ब्रिगेड सबसे पहले सुबह 4.50 बजे आग की सूचना मिली थी। पहले इसे लेवल III की आग घोषित किया गया था। सुबह 6.25 बजे आग भड़कने के बाद इसे लेवल IV घोषित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मुंबई फायर ब्रिगेड 13 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। इसके अलावा NDRF की एक टीम भी मदद कर रह है। मॉल के करीब की सभी बिल्डिंग खाली कराई गई हैं। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड मुंबई पुलिस, पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) और स्थानीय नगरपालिका कर्मचारियों सहित कई एजेंसियां मौजूद हैं। 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा भी मौके पर सुबह से ही मौजूद है। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… जीशान सिद्दीकी बोले- फायर ब्रिगेड की लापरवाही से बढ़ी आग बांद्रा के मॉल में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने फायर ब्रिगेड पर आरोप लगाते हुए कहा- हम सुबह 4 बजे से यहां हैं, मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि ये आग फायर ब्रिगेड की लापरवाही की वजह से बढ़ी है। हम और आम नागरिक सुबह 4 बजे से यहां हैं। बेसमेंट में क्रोमा में एक छोटा सा स्पार्क हुआ था। हमने उनसे और पानी लाने का अनुरोध किया, लेकिन उनके पास उपकरण नहीं थे। अगर उनके पास उपकरण थे भी तो उनका इस्तेमाल करना उन्हें नहीं आ रहा था। जीशान सिद्दीकी ने आगे कहा, ‘ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं कहता रहा कि ऊपर रेस्टोरेंट और सिलेंडर हैं, लेकिन फायर डिपार्टमेंट की तरफ से मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। आम नागरिक जानता है कि ये फायर ब्रिगेड की लापरवाही है।’ 27 अप्रैल को ED कार्यालय की बिल्डिंग में लगी थी आग
मुंबई में पिछले दो दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी आग की घटना है। इससे पहले 27 अप्रैल को बैलार्ड एस्टेट इलाके में ED कार्यालय की एक इमारत में आग लग गई थी। इस आग में न सिर्फ ढेर सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया बल्कि कई फाइलें भी आग की चपेट में आ गईं थीं। वहीं, ED ने आग का कारण बताते हुए कहा कि इस आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जो भी फाइलें जली हैं उनकी ऑनलाइन कॉपी हमारे पास मौजूद है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग:पीथमपुर के पास हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, लाखों का नुकसान पीथमपुर से मुंबई जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। हादसा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीथमपुर के पास हुआ। आग लगते ही ड्राइवर ने तत्काल कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें…