राहुल गांधी 2 दिन के यूपी दौरे पर हैं। इसके पहले दिन मंगलवार को राहुल ने सरेनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा- आपका काम चुनाव लड़ने का है, आपका काम पार्टी को जिताने का है। अगर आप यह काम कर रहे हो, तो संगठन में हम आपको आगे बढ़ाएंगे। अगर नहीं कर पा रहे हो, तो या तो आप शादी के घोड़े हो या आप लंगड़े घोड़े हो। जो भी है, खड़े हो जाओ और एक साथ आ जाओ। इससे पहले राहुल मंगलवार सुबह रायबरेली पहुंचे। यहां विशाखा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। फैक्ट्री जाते समय रास्ते में समर्थकों को देखकर राहुल ने अपनी कार रुकवा दी। कार से उतरे और समर्थकों से हाथ मिलाकर हालचाल पूछा। विशाखा फैक्ट्री से राहुल गांधी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने दो घंटे तक अफसरों के साथ मीटिंग की। उनके बगल में योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह बैठे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद मंत्री ने कहा- राहुल का क्या भरोसा, कहीं रास्ते में रुककर जलेबी भी खा लें। हो सकता है, रास्ते में किसी मोची की दुकान में बैठ जाएं। ऐसा करने से उन्हें मीडिया में स्थान मिल जाता है। राहुल को खुद नहीं पता कि किस दिशा में चलना चाहिए। वे हम सबको दिशा देने वाले नहीं हैं। राहुल एक्सीडेंटल सांसद हैं। वहीं, सुबह 9.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वेलकम किया। अजय राय ने कहा- राहुल का रायबरेली के लोगों से पुराना रिश्ता है। वे जनता के साथ रिश्ते निभाते हैं। इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री करते वक्त राहुल गांधी खुद अपना बैग कंधे पर टांगे नजर आए। 30 अप्रैल को पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर जाएंगे राहुल
2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का रायबरेली का यह 5वां दौरा है। 30 अप्रैल (कल) को राहुल अमेठी जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी के पहले अमेठी दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वहां से कानपुर जाकर पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात करेंगे। 4 तस्वीरें देखिए- दिशा की बैठक में जॉली मूड में दिखे राहुल महिला हेल्पलाइन का नंबर उठा, राहुल बोले-थैंक यू…
दिशा की 5 नवंबर, 2024 को हुई पिछली बैठक में महिला हेल्पलाइन ने राहुल गांधी का नंबर नहीं उठाया था। राहुल गांधी ने आज फिर नंबर- 181 डायल कराया। इस बार उनकी कॉल रिसीव हो गई। राहुल गांधी ने कॉल टेकर से कहा- थैंक यू सो मच। पहली बार बोलने में कांप रही हूं…सदन ठहाकों से गूंजा
दिशा की बैठक में मौजूद सलोन की ब्लॉक प्रमुख अंजू कुशवाहा एक महिला का दर्द बताया। अपनी बात कहने के बाद ने स्वीकार किया की पहली बार आप सबके सामने बोल रही हूं, इसलिए कांप रही हूं। अगली बार बोलूंगी तो नहीं कापूंगी, इस पर पूरे सदन में ठहाके गूंज उठे। यहां पढ़ें पूरी खबर 10 तस्वीरों में राहुल गांधी का रायबरेली दौरा, बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई; डीएम और कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाए राहुल गांधी के दौरे की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…