देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने 7 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर में दिन का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस था। यह अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले जैसलमेर में 30 अप्रैल 2018 को तापमान 46.1 डिग्री था। जैसलमेर के अलावा बाड़मेर में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर में पारा 44.4 डिग्री पहुंच गया। जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा समेत बाकी शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में दो दिन भीषण गर्मी होगी। 1 मई से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश और यूपी में आज बारिश का अलर्ट है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 2 मई और यूपी में 3 मई तक बूंदाबांदी जारी रहेगी। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। यूपी के 35 से ज्यादा जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है। मौसम विभाग ने बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 km प्रति घंटा हो सकती है। बिहार के 15 जिलों में यलो अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के बाद तापमान 7.3 डिग्री तक कम हो गया है। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में काल बैसाखी का मौसम चल रहा है। काल बैसाखी के दौरान भयंकर तूफान, बिजली और गरज के साथ बारिश होती है। सिक्किम में पर्यटकों के आवाजाही के लिए नया समय जारी
सिक्किम में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं के बाद मंगन जिले में SP ऑफिस की तरफ से पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही के लिए नया समय जारी किया गया है। 30 अप्रैल से गंगटोक से मंगन या चुंगथांग की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को संकालंग या फिदांग बेली ब्रिज के होते हुए दोपहर 2 बजे तक संकालंग क्षेत्र को पार करना होगा। चुंगथांग से गंगटोक की ओर जाने वाले वाहनों को दोपहर 3:30 बजे तक संकालंग बेली ब्रिज पार करना होगा। यह आदेश 30 अप्रैल से लागू होगा और निर्धारित समय के बाद वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः पारा 46 के पार, 20 जिले लू की चपेट मेंः दो दिन बाद आंधी-बारिश की संभावना राजस्थान में सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रहा। इससे पहले जैसलमेर में 30 अप्रैल 2018 में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा समेत अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः 2 मई तक बारिश का अलर्ट, पूर्वी हिस्से के 6 जिलों में आज बदला रहेगा मौसम मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 2 मई तक बारिश का अलर्ट है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से जैसे- नर्मदापुरम, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूर्वी हिस्से के 6 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: नवादा-गया समेत 15 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का अलर्ट बिहार में 27 अप्रैल से मौसम ने करवट ली है। कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज गया, नवादा, भागलपुर सहित 15 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 KM प्रति घंटा हो सकती है। इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में लू का अलर्ट, ऊना में तापमान 41.6 डिग्री; 1 मई से बारिश के आसार हिमाचल प्रदेश के ऊना, कुल्लू और मंडी में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। लू की चेतावनी के बीच पांच शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना का तापमान सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने 1 मई से राज्य में बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: दुर्ग-राजनांदगांव समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पेंड्रा में ओले गिरे छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज पांचों संभाग में आंधी के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है। कई जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। सोमवार को रायपुर, कोरबा, पेंड्रा समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। पेंड्रा में ओलावृष्टि से सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार, दो दिन हीटवेव का अलर्ट, फिर मिलेगी राहत पंजाब में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। 6 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने 1 मई से बारिश के बाद लू से राहत मिलने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: गर्मी से मिलेगी राहत, 1 से 3 मई तक बारिश होगी; तापमान में आएगी गिरावट हरियाणा में आज मौसम गर्म रहेगा। राज्य के चार जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल के बाद मौसम बदलेगा। 1 से 3 मई के दौरान धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…