पहलगाम टेररिस्ट अटैक में मंगलवार को बड़ी जानकारी सामने आई है। इंटेलिजेंस एजेंसी के मुताबिक इस हमले का मास्टर माइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है। सूत्रों ने भास्कर को बताया कि मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है। लश्कर ने ही उसे जम्मू-कश्मीर भेजा था ताकि वह सुरक्षा बलों और गैर-स्थानीय नागरिकों पर हमलों को अंजाम दे सके। मूसा ने गांदरबल के गगनगीर में अक्टूबर 2024 में हमले को अंजाम दिया था। इसमें कई मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर की जान गई थी। बारामूला अटैक भी मूसा ने कराया था, जिसमें 2 आर्मी जवानों और 2 पोर्टर्स की जान गई थी। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। दोनों नेताओं नेने प्रधानमंत्री से अपील की कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए। उधर, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार रात कहा कि पहलगाम अटैक के बाद भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है, पाकिस्तानी सेना तैयार है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना भी लगातार सीजफायर वॉयलेशन कर रही है। लगातार पांचवें दिन पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग की। पर्यटक बोले- कश्मीर हमारा, आर्मी यहां है, सब सेफ डोडा के भदरवाह में मंगलवार को टूरिस्ट की भीड़ नजर आई। कई पर्यटकों ने यहां जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने यहां पर तिरंगा भी फहराया। पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पहलगाम अटैक के बाद पुलवामा की ओर भागे आतंकी: शुरुआती जांच में खुलासा- लोकल हैंडलर-ड्रोन से रेकी की; क्रिप्टोकरेंसी से पाकिस्तान फंडिंग कर रहा कांग्रेस बोली- पार्टी लाइन को मानें नेता: पहलगाम हमले पर अपने नेताओं के बयान से किया किनारा; BJP बोली- 7 नेता विवादित बयान दे चुके पहलगाम अटैक पर CM उमर अब्दुल्ला का भावुक संबोधन: सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी, मृतकों के परिजन से क्या कहूं; माफी के लिए शब्द नहीं खड़गे बोले- पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में PM नहीं आए: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा- एक के बदले 100 सिर का क्या हुआ मोदीजी पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…