भारत सरकार ने सोमवार को 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये चैनल्स भारत और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चला रहे हैं। सरकार ने यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की रिकमंडेशन के बाद की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ के बीच एक अहम मीटिंग होने वाली है। राजनाथ प्रधानमंत्री से मिलने उनके घर पहुंच चुके हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज एक विशेष सत्र भी बुलाया गया है। इसमें पहलगाम में मारे गए टूरिस्टों को श्रद्धांजलि दी गई। इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 ठिकानों पर रेड की है। सूत्रों ने बताया कि ये रेड उन आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई है, जो PoK से ऑपरेट कर रहे हैं और इनके लिंक पहलगाम अटैक से जुड़े हैं। पाकिस्तानी फौज ने पहलगाम हमले के बाद लगातार चौथे दिन सीजफायर वॉयलेशन किया। रविवार देर रात और सोमवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया। NIA सूत्र बोले- चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में अब तक 10 आतंकवादियों के घरों को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। NIA इस हमले की जांच कर रही है। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि हमले से पहले आतंकियों ने रेकी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। एजेंसियों को शक है कि हथियारों की सप्लाई में भी चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग भागने की आशंका है। हमले के बाद इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी। पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भारत नहीं छोड़ा तो पाकिस्तानियों को 3 साल की जेल: ₹3 लाख जुर्माना भी; 537 पाकिस्तानी लौटे, मेडिकल वीजा वालों के लिए 29 अप्रैल डेडलाइन थरूर बोले- किसी देश का खुफिया तंत्र 100% फुलप्रूफ नहीं: पाकिस्तान आतंकियों को ट्रेनिंग-हथियार देता है और हमले की जिम्मेदारी से इनकार करता है पहलगाम अटैक पर विवादित पोस्ट, 7 राज्यों में 28 गिरफ्तार: इनमें 1-1 विधायक, पत्रकार, वकील और 23 स्टूडेंट शामिल; देश विरोधी टिप्पणी की थी कर्नाटक CM की पाकिस्तान से युद्ध वाले बयान पर सफाई:बोले- मैंने कभी नहीं कहा युद्ध नहीं होना चाहिए; भाजपा बोली- सिद्धारमैया पाकिस्तान रत्न हैं तस्वीरों में पहलगाम हमले के बाद के जम्मू-कश्मीर की स्थिति… पहलगाम हमले से जुड़ी पल-पल की खबर जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं……