कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने पहलगाम हमले पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने 26 अप्रैल को कहा था कि हम पाकिस्तान से युद्ध के पक्ष में नहीं है। रविवार को उन्होंने कहा- मैंने कभी नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं करना चाहिए, मैंने बस इतना कहा कि युद्ध समाधान नहीं है। उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को सुरक्षा दी जानी चाहिए थी। इसकी जिम्मेदारी किसकी है? मैंने कहा है कि इसमें विफलता हुई है। यह खुफिया तंत्र की विफलता है। भारत सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं की। जहां तक युद्ध का सवाल है, अगर यह बहुत जरूरी ही होगा तो हमें युद्ध करना ही होगा। सिद्धारमैया के पहले वाले बयान पर भाजपा ने निशाना साधा। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने सिद्धारमैया को ‘पाकिस्तान रत्न’ बताया। उन्होंने कहा- CM सिद्धारमैया आप अपने बचकाने और बेतुके बयानों के कारण रातों-रात पाकिस्तान में विश्व प्रसिद्ध हो गए हैं। दरअसल, सिद्धारमैया के युद्ध के पक्ष में नहीं होने के बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने कवर किया। अपने प्राइम शो में उनके बयान को बड़े स्तर पर टेलीकास्ट किया। सिद्धारमैया का 26 अप्रैल का बयान… पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कल कहा, ‘कड़े सुरक्षा उपाय शुरू किए जाने चाहिए। हम युद्ध छेड़ने के पक्ष में नहीं हैं। शांति होनी चाहिए, लोगों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए और केंद्र सरकार को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।’ पाकिस्तानी मीडिया ने सिद्धारमैया के बयान को कवर किया
इसके बाद पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल जियो न्यूज सहित पाकिस्तानी मीडिया ने उनकी टिप्पणियों को कवर किया। उन्हें ‘भारत के भीतर से युद्ध के खिलाफ आवाज’ बताया। इस पर कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने जियो न्यूज बुलेटिन की एक क्लिप शेयर करते हुए X पर लिखा- सीमा पार से वजार-ए-आला सिद्धारमैया के लिए बहुत-बहुत बधाई! उन्होंने लिखा- पाकिस्तानी मीडिया सिद्धारमैया की बहुत प्रशंसा कर रहा है। नेहरू को रावलपिंडी की सड़कों पर खुली जीप में घुमाया गया था, क्योंकि पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए नेहरू से बहुत खुश था, जो पाकिस्तान के पक्ष में थी। क्या सिद्धारमैया भारत के अगले राजनेता होंगे जिन्हें पाकिस्तान में खुली जीप में घुमाया जाएगा? येदियुरप्पा बोले- सिद्धारमैया को देश से माफी मांगनी चाहिए
सिद्धारमैया के बयान की कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी आलोचना की। उन्होंने कहा- ऐसे समय में जब हमें एकजुट होने की जरूरत है, सिद्धारमैया के बयान बेहद निंदनीय और बचकाने हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को वास्तविकता समझनी चाहिए और ऐसे समय में ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए, जब पूरा देश एकजुट है। यह मुख्यमंत्री के तौर पर उनके पद के लिए ठीक नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए और अपने तौर-तरीके सुधारने चाहिए। कांग्रेस का सिद्धारमैया के बयान से किनारा
सिद्धारमैया के बयान से कांग्रेस ने किनारा किया है। कांग्रेस नेता एचआर श्रीनाथ ने कहा- यह एक व्यक्तिगत बयान है, कांग्रेस का नहीं, उनका बयान पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप इस तरह के व्यक्तिगत बयान देना चाहते हैं, तो आप पार्टी और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ………………………. पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पहलगाम अटैक पर विवादित पोस्ट, 7 राज्यों में 28 गिरफ्तार: इनमें 1-1 विधायक, पत्रकार, वकील और 23 स्टूडेंट शामिल पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तारियों में असम के विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक, एक पत्रकार, एक वकील, 2 रिटायर्ड टीचर और 23 स्टूडेंट शामिल हैं। सबसे अधिक 16 गिरफ्तारी असम से की गई है। पूरी खबर पढ़ें… कश्मीर के किश्तवाड़ में आर्मी यूनिफॉर्म रखने, सिलने-बेचने पर रोक:नेवी ने एंटी-शिप मिसाइल ड्रिल की; 2 दिन में 272 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत छोड़ा जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। किश्तवाड़ में जिला प्रशासन ने सेना की वर्दी की बिक्री, सिलाई और स्टॉक करने पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…