भारत में वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिक अब 29 अप्रैल 2025 तक वापस अपने देश जा सकते हैं। गृह विभाग ने ये फैसला लिया है। लेकिन इसमें SAARC वीजा को लेकर कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं, जिनका लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है, उन्हें भी भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान लौटने का आदेश दिया गया था। इसी के चलते आज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के अटारी-वाघा गेट पर आज भी पाक नगारिकों की भीड़ देखने को मिली। कई परिवार अपने सामान के साथ लाइन में लगे नजर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग भावुक होकर अपने भारतीय रिश्तेदारों से विदा लेते रहे। सरकारी आदेश के अनुसार चल रही कार्रवाई
गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पाकिस्तान के वे नागरिक जो भारत में वीजा शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं या जिनके वीजा बढ़ाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें तत्काल देश छोड़ना होगा। पुलिस और इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने इन निर्देशों को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है। गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और पंजाब के अन्य सीमावर्ती जिलों से भी कई पाकिस्तानी नागरिक आज सीमा की ओर रवाना हुए हैं। अधिकारी हर स्थान पर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं ताकि कोई भी बिना अनुमति भारत में न रह सके। बॉर्डर पर भावनात्मक दृश्य
बीते दिन, शनिवार, कई पाकिस्तानी नागरिकों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत में उनके रिश्तेदार, दोस्त और जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। दिल नहीं वापस लौटा जाए, लेकिन मजबूरी है। पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण कुमार के अनुसार आज, रविवार, को 237 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापस रवाना हुए। जबकि, 116 भारतीय आज वापस लौटे। अभी तक कुल 537 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापस जा चुके हैं और 850 के करीब भारतीय नागरिक भी वापस लौट चुके हैं।