मौसम विभाग ने अरुणाचल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 10 राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम के इस बदलाव से इन राज्यों में पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, गुजरात में अगले 4 दिन तक हीट वेव और गर्मी का असर कम नहीं होने वाला है। ओडिशा के झारसुगुड़ा और बौध, महाराष्ट्र के परभणी, उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर और गाजीपुर, बिहार के गया, औरंगाबाद और देहरी में पारा 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के 16 शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मौसम के हिसाब से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले दिन बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान : बारिश के साथ ओले गिरे; अंधड़ से घर पर गिरा मोबाइल टावर, आज लू की चेतावनी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार दोपहर बाद कई शहरों में मौसम बदल गया। चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ में करीब 50KM स्पीड से अंधड़ आया। इससे कई जगह टीनशेड उड़ गए, पेड़ गिरे। जालोर में बारिश के साथ ओले गिरे। सवाई माधोपुर में बूंदाबांदी हुई। बूंदी में अंधड़ से मोबाइल टावर गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… मध्यप्रदेश : 4 दिन बारिश, ओले भी गिरेंगे; जबलपुर, रीवा-शहडोल में बदलेगा मौसम तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होगी। कुछ जिलों में ओले भी गिरेंगे। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश भी होगी और तेज गर्मी भी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब : 6 जिलों में तापमान 40°C पार; कई जिलों में लू का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, राज्य में आज औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : 2 दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट; नारनौल-नूंह में आंधी-बारिश; रोहतक सबसे गर्म, पारा 43.6 डिग्री मौसम विभाग ने हरियाणा में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है। बता दें कि हरियाणा में शनिवार दोपहर को अचानक मौसम खराब हो गया। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड : 30 तक बारिश और ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट; रांची सहित 15 जिलों में बारिश के आसार हफ्ते भर की भीषण गर्मी के बीच झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद देर रात मौसम का मिजाज बदला। रांची में आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ : कानपुर में तेज आंधी, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; 32 जिलों में हीट वेव, प्रयागराज सबसे गर्म यूपी में तेज गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम बदल गया है। लखनऊ में सुबह आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में आंधी चली। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश : ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार; ऊना में तापमान 40 डिग्री, कल से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा हिमाचल प्रदेश में आज प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। लेकिन बीते कल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ : वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 2 दिन बारिश, ओले भी गिरेंगे; रायपुर- दुर्ग-भिलाई में बदला मौसम छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शनिवार शाम के बाद कई शहरों में मौसम बदल गया। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में रात तक बूंदाबांदी होती रही। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों के लिए यलो और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज, 12 में यलो अलर्ट; तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी रविवार को पूरे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 अप्रैल को पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी के साथ राज्य के अन्य भागों में भी तेज हवा के साथ बारिश और ठनका का अलर्ट रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…