मौसम विभाग ने अरुणाचल, सिक्किम समेत पूर्वाेत्तर के 8 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 10 राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम के इस बदलाव से इन राज्यों में पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि अगले 4 दिन तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, गुजरात में हीटवेव और गर्मी का असर कम नहीं होने वाला है। शनिवार को ही 12 शहरों में पारा 44 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। सबसे ज्यादा 44.8° तापमान यूपी के सुल्तानपुर में दर्ज हुआ। बाकी शहरों में ओडिशा का झारसुगुड़ा और बौध, महाराष्ट्र का परभणी, उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर और गाजीपुर, बिहार के गया, औरंगाबाद और देहरी शामिल है। अकेले राजस्थान के 16 शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। शनिवार को दिल्ली में भी पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2022 में राजधानी में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट…