यूपी के सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग ढह गई। शवों के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर तक जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के समय ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इलाके को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 लेबर की बॉडी के टुकड़ों को निकाला जा सका। बॉडी के टुकड़ों को फोरेंसिक टीम ने पेड़ों तक से इकट्ठा किया। हादसे से गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी। छानबीन में सामने आया कि फैक्ट्री का लाइसेंस था। पुलिस ने फैक्ट्री चला रहे 3 पार्टनर को अरेस्ट किया है। उनके खिलाफ FIR लिखी गई है। फैक्ट्री निहालखेड़ी गांव में है। यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर और देवबंद तहसील से करीब 8 किलोमीटर दूर है। 4 तस्वीरें देखिए हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…